जीवन की यात्रा

 


जीवन में हम सब ऐसी कई यात्रा करते हैं ∣ जो हमें लगती तो जीवन जीने की तरह है ∣ पर वास्तव में वो हमारे जीवन का एक पड़ाव होता है ∣ जिसे पार करके आगे हमें बढ़ना होता है ∣

एक नवजात से हम बाल्यकाल की ओर जाते, बाल्यकाल से वयस्क, और वयस्क से वृद्ध अवस्था की ओर जाकर हम जीवन की यात्रा को  पूरा करते है ∣

हम सब एक क्रम अनुसार ही जीवन में चरण को पूरा करते है ∣ किन्तु इसमें फर्क इससे पड़ता है कि इस बीच हमारे अनुभव और हमारा संघर्ष क्या कर रहा है ? 

साथ ही उस अनुभव से हम अपने जीवन को किस दिशा ओर ले गए हैं ∣ कुछ लोग होते हैं जो अपने अनुभव को ही अपने जीवन की ताकत में शामिल कर लेते हैं ∣ बात चाहे खुद को साबित करने की हो, या हार कर जीतने की वो हर मुश्किल से मुश्किल परेशानी में भी खुद को निखारने का तरीका ढूंढ ही लेते हैं ∣ जब जाकर वो अपने जीवन को सार्थक कर पाते हैं ∣





Comments