Skip to main content

life struggle poem in hindi

जब भीड़ में निकलोगे तुम
तब तुम समझ जाओगे
कोई भी चीज़ यू नहीं मिलती
सबकी कीमत तुम लगाओगे
क ई बार मुश्किल होगा सबकुछ सह जाना 
उसके बावजूद जब तुम चलने की कोशिश करोगें
क ई बार तुम टूट सा जाओगे
क ई बार होगा जब तुम्हें लगेगा कोई नहीं समझता तुम्हें
उसके बावजूद तुम्हें लगातार चलते जाना होगा
कोशिश करनी होगी की तुम आगे बढ़ो
जब तुम शांत रहोगे कुछ बोलोगे नहीं
जब तुम शिकायत करना बंद सा कर जाओगे
वास्तव में तब तुम समझदार हो जाओगे। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..