Skip to main content

हर शब्द कहता है


लेखन
लेखन क्या होता है
एक ऐसा जिसे पढ़ कर कोई रो
दे
जिसे सुनकर कोई हंस दे
किसी की आंखों के आंसू निकल आएं
तो कोई हंसते रो दे
कोई दिल को खोलकर रख दे
तो किसी के शब्द ही सारे राज खोल दे.

धूप
कड़ी धूप में चलन आसान नहीं होता है
हर दिन जिदंगी का इम्तिहान होता है
धूप में पता चलता है कि  जुनून क्या चीज है 
जब बिना चप्पल के छत्त पर जाना होता है.

हौसला
अपने अपने हौसले की बात है
कोई घबरा जाता है एक हार से
तो कोई बना जाता है एक हार से.

युवा

जो कड़ी धूप में भी चलने की दम रखता है
जो असम्भव कार्य को भी सम्भव करने की दम रखता.

बचपन
फूलों की तरह नाजुक होता है बचपन
कोई इसे तोड़ न दे इसलिए
सदा रोने का बहाना कर अपनी बात मनावता है ये बचपन.


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..