Skip to main content

अब समझने का वक्त आ गया है


आज वो लोग भी जो कभी  कॉलेज जाने को कोसते थे वो भी ये दुआ कर रहे हैं कि अब  कालेज 
जल्द खुल जाए जिससे फिर हम लाईब्रेरी में जाकर कुछ नया पढ़ सके मुझें आज भी वो दिन याद है  जब मुझें  कोई भी किताब  ढूंढनी
 होती थी और मुझें वो किताब मिल जाती थी जिसे मैं बहुत समय से ढूंढ रही हूँ तो मैं उसे जल्दी से खोलकर देखती थी और  कहीं शान्ति वाली जगह पर जाकर जहाँ पर मुझें कोई  डिस्टार्ब  न करें  वहाँ मैं पढ़ती थी.
आज इसकी कीमत सबसे ज्यादा समझ में आती है भले ही हर दिन कॉलेज जाने में थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता था लेकिन हर दिन कुछ नया सीखने और समझने को मिलता था.
" जितने अनुभव जीवन में लिए उससे इतना तो सीख ही लिया है कि आप किसी भी काम को करे भले वो आपका   पढ़ाना हो, या एक स्टूडेंट के रूप में पढ़ना हो, या कोई काम करना हो उसे जुनून के साथ करिये और हर दिन कुछ नया करने  की कोशिश करें."


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..