Skip to main content

आस्था का महापर्व छठ, जानें क्यों होती है सूर्यदेव की पूजा: chhath-puja-history-and-importance


कौन है छठी माईया
छठ की आज से शुरूआत हो रही है। जो की चार दिनों तक मनाया जाने वाला त्योहार है। इस दिन भगवान सूर्यदेव और माता छठी माइया की पूजा करने का विधान है। छठ पर व्रती सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं।
ये भी पढ़ें...
छठी मइया कौन हैं?
पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, प्रकृति देवी ने खुद को छह हिस्सों में बांटा था। इनमें छठे हिस्से को छठी मइया कहा जाता है। मार्कण्डेय पुराण में भी इसका जिक्र मिलता है। मान्यता है कि छठी मइया ब्रह्मा जी की मानस पुत्री हैं।
वहीं दूसरी मान्यता के मुताबिक, छठी को सूर्यदेव की बहन मना गया है। यही कारण है कि छठ पूजा में दोनों की साथ में पूजा की जाती है।
इस पर्व पर व्रती सुबह उगते सूरज और शाम को डूबते सूरज को अर्घ्य देते हैं।
ये भी पढ़ें...
सूर्यदेव को अर्घ्य क्यों दिया जाता है?
आपको बता दें छठ पूजा के दौरान व्रती नदी, तालाब या किसी जलाशय के किनारे में जाकर सूर्यदेव को अर्घ्य देती हैं। इसको लेकर ऐसी मान्यता है कि सूर्यदेव की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति आती है। 
लोग छठी मइया और सूर्यदेव से अच्छी सेहत, लंबी उम्र और परिवार की तरक्की की कामना करते हैं।
छठ पूजा से जुड़ी पौराणिक कथाएं
1\. राजा प्रियंवद और संतान प्राप्ति की कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, राजा प्रियंवद की कोई संतान नहीं थी। महर्षि कश्यप ने उनकी पत्नी मालिनी को यज्ञ से प्राप्त खीर दी। इसके बाद उन्हें संतान तो हुई, लेकिन वह मृत पैदा हुई।
इससे राजा और रानी बहुत दुखी हो गए। तभी देवी षष्ठी प्रकट हुईं और राजा को व्रत करने की सलाह दी। राजा ने छठी मइया का व्रत रखा। मान्यता है कि इसके बाद उन्हें संतान सुख मिला। तभी से संतान की कामना करने वाले लोग छठ का व्रत रखने लगे।
2\. द्रौपदी और पांडवों की कहानी
एक दूसरी पौराणिक कथा के मुताबिक, जब द्रौपदी और पांडव अपना राज्य हार गए थे, तब भगवान कृष्ण ने द्रौपदी को छठ व्रत करने की सलाह दी थी।
द्रौपदी ने पूरी श्रद्धा से यह व्रत किया। मान्यता है कि इसके बाद पांडवों को अपना खोया हुआ राज्य वापस मिल गया।
छठ पूजा चार दिनों तक कैसे मनाई जाती है?
1. पहला दिन – नहाय-खाय: इस दिन व्रती स्नान करके साफ-सफाई करते हैं और शुद्ध भोजन खाते हैं।
2. दूसरा दिन – खरना: इस दिन व्रती पूरे दिन उपवास रखते हैं। शाम को पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं।
3. तीसरा दिन – संध्या अर्घ्य: तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देना होता है।
4. चौथा दिन – उषा अर्घ्य: इस दिन सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है।
इस दौरान साफ-सफाई, फल, प्रसाद और नियमों का खास ध्यान रखा जाता है। लोग पूरे परिवार के साथ मिलकर यह त्योहार मनाते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...