Skip to main content

धनतेरस 6 नवंबर, दिवाली 8 नवंबर: जानें पूरी तारीखें: diwali-2026-calendar-dhanteras-bhai-dooj


समझें क्या है पूरा मामला
दीपों का त्योहार दीवाली  (Diwali 2026 date) इस बार 8 नवंबर को है। जबकि 6 नवंबर को धनतेरस मनाई जाएगी। इसके बाद छोटी दीवाली,लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और फिर भाई दूज मनाया जाएगा।
वहीं अगर हम बात मु्र्हूत की करेंत तो दीवाली पर पूजा करने का शुभ समय 5.54 से 7.50 मिनट है। वहीं गोवर्धन पूजा 10 नवंबर को भाई दूज 11 नवंबर को है। 
दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में लोगों ने घरों की सफाई और त्योहार की तैयारियां शुरू कर दी हैं। लेकिन हर साल की तरह इस बार भी लोगों के मन में एक सवाल है कि कौन सा त्योहार किस तारीख को मनाया जाएगा?
आइए, आसान भाषा में समझते हैं कि धनतेरस से लेकर भाई दूज तक किस दिन कौन सा त्योहार पड़ेगा।
 ये भी पढ़ें...
6 नवंबर को मनाई जाएगी धनतेरस
दिवाली के त्योहारों की शुरुआत धनतेरस (Dhanteras 2026) से होती है। इसे धनत्रयोदशी भी कहा जाता है। इस साल धनतेरस शुक्रवार, 6 नवंबर को मनाई जाएगी।
धनरेस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर की पूजा होती है। इस दिन को लेकर मान्यता है कि ये दिन खरीदारी के लिए अच्छा होता है। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है। धनतेरस पर पंचांग के मुताबिक पूजा का समय शाम 6.18 से रात 8.10 तक है।
वहीं, खरीदारी के लिए सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक का समय बताया गया है। इस दिन कई लोग सोना, चांदी और नए बर्तन खरीदते हैं।
 ये भी पढ़ें...
छोटी दिवाली 7 नवंबर को
छोटी दीवाली (Choti Diwali 2026) 7 नवंबर को है। हम इसे नरक चर्तुर्दशी के नाम से भी जानते हैं। कैलेंडर के अनुसार, इस साल छोटी दीवाली 7 नवंबर शनिवार को पड़ रही है।
हालांकि कुछ पंचांगों में नरक चतुर्दशी की तिथि 8 नवंबर को बताई गई है। इसका कारण है कि चतुर्दशी 7 नवंबर को शुरू होकर 8 नवंबर तक है।
इसलिए छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी की सही तारीख अपने स्थानीय पंचांग या पंडित से जरूर पता कर लें।
8 नवंबर को होगी लक्ष्मी-गणेश पूजा
दिवाली का सबसे बड़ा त्योहार 8 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। इस दिन लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं और माता लक्ष्मी व भगवान गणेश की पूजा करते हैं।
पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ समय  (Lakshmi Puja Muhurat) शाम 5:54 बजे से रात 7:50 बजे तक रहेगा। यानी पूजा के लिए कुल 1 घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा।
ध्यान रखें कि यह मुहूर्त दिल्ली के हिसाब से बताया गया है। दूसरे शहरों में पूजा का समय अलग हो सकता है।

दिवाली 8 या 9 नवंबर को, क्यों हो रही उलझन?
इस बार दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के मन में थोड़ा कन्फ्यूजन है। कुछ लोग 8 नवंबर तो कुछ 9 नवंबर को लेकर सवाल कर रहे हैं।
दरअसल, इसकी वजह अमावस्या तिथि का समय है।
पंचांग की मानें, अमावस्था तिथि 8 नवंबर को सुबह 11.27 से शुरू होगी। यह अगले दिन यानी की 9 नवंबर दोपहर 12.31 तक रहेगी।
इसके कारण 8 नवंबर को ही लोग दीवाली मना रहे है। इस दिन अमावस्या तिथि रहेगी। ज्यादातर पंचांगों में दीवाली 8 नवंबर को है।
10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट
दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja 2026) मनाई जाती है। इस साल यह त्योहार मंगलवार, 10 नवंबर को पड़ेगा। इसे अन्नकूट भी कहा जाता है।
इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण ने ब्रज के लोगों को बारिश और इंद्र देव के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया था।
तब से ही गोवर्धन पूजा की जाती है। पंचांग के मुताबिक गोवर्धन पूजा का समय सुबह 6:40 बजे से 8:50 बजे तक रहेगा।
11 नवंबर को भाई दूज
दिवाली के त्योहारों का समापन भाई दूज(Bhai Dooj 2026) के साथ होगा। इस साल भाई दूज बुधवार, 11 नवंबर को मनाई जाएगी। इसे यम द्वितीया भी कहा जाता है।
इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनकी लंबी उम्र व खुशहाली की कामना करती हैं।
वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को मजबूत करने का प्रतीक है।

दिवाली 2026 का पूरा कैलेंडर (Diwali Calendar 2026)
- 6 नवंबर, शुक्रवार: धनतेरस
- 7 नवंबर, शनिवार: छोटी दिवाली
- 8 नवंबर, रविवार: दिवाली और लक्ष्मी-गणेश पूजा
- 9 नवंबर, सोमवार: अमावस्या समाप्त, प्रतिपदा शुरू
- 10 नवंबर, मंगलवार: गोवर्धन पूजा और अन्नकूट
- 11 नवंबर, बुधवार: भाई दूज और यम द्वितीया
अपने शहर के हिसाब से समय जरूर देखें
दिवाली पर पूजा का शुभ समय हर शहर में एक जैसा नहीं होता। ऊपर बताया गया लक्ष्मी पूजा का समय दिल्ली के पंचांग के आधार पर है।
इसलिए भोपाल, इंदौर, जयपुर, रायपुर या दूसरे शहरों में रहने वाले लोग अपने स्थानीय पंचांग से पूजा का सही समय जरूर देख लें।
त्योहार की तैयारी पहले से कर लें, ताकि पूजा के समय किसी तरह की जल्दबाजी न हो और परिवार के साथ खुशी से दिवाली मना सकें।

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...