Skip to main content

MS धोनी IPL से रिटायर, अब CSK के मेंटर बने: dhoni-ipl-retirement-csk-mentor-2027

समझें क्या है पूरा मामला?
महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने IPL (Indian Premier League) में खिलाड़ी के तौर पर अपना सफर खत्म कर दिया है। चेन्नई सुपर किंग्स यानी CSK ने मंगलवार, 17 नवंबर को उन्हें टीम का मेंटर (Dhoni CSK mentor) बनाने का ऐलान किया।
धोनी ने शनिवार को हुई एक वीडियो कॉल में टीम मैनेजमेंट को अपने इस फैसले के बारे में बताया था। दरअसल, 2026 के सीजन में चोट की वजह से धोनी एक भी मैच नहीं खेल पाए थे।
अब IPL 2027 (IPL 2027) में धोनी खिलाड़ी के तौर पर नहीं, बल्कि मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे।
धोनी के संन्यास की खबर उनके करोड़ों फैंस के लिए भावुक करने वाली है। आखिरकार, पिछले 19 सालों से धोनी IPL का एक बड़ा चेहरा रहे हैं।
ये भी पढ़ें...
वीडियो कॉल में धोनी ने क्या कहा?
इस पूरे मामले के बारे में CSK की सह-मालिक रूपा गुरुनाथ ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि शनिवार को टीम मैनेजमेंट की एक वीडियो कॉल चल रही थी। इस दौरान IPL 2027 के लिए रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों के नामों पर चर्चा हो रही थी।
कॉल में टीम के CEO काशी विश्वनाथन भी मौजूद थे। वे खिलाड़ियों की रिलीज लिस्ट पढ़ रहे थे। तभी धोनी ने बहुत धीमी आवाज में कहा कि इसमें मेरा नाम भी जोड़ दीजिए।
यह सुनते ही वीडियो कॉल अचानक बंद हो गई।
इसके बाद रूपा गुरुनाथ (Rupa Gurunath) ने धोनी को दोबारा फोन किया और मजाक में कहा कि इंटरनेट भी आपके न खेलने की खबर बर्दाश्त नहीं कर पाएगा
रूपा के मुताबिक, धोनी पहले भी अपनी फिटनेस को लेकर चिंता जता चुके थे। कुछ महीने पहले हुई एक मीटिंग में उन्होंने खेलने को लेकर अपनी अनिश्चितता जाहिर की थी।
ये भी पढ़ें...
19 साल का शानदार IPL सफर
धोनी आईपीएल के 19 सीजन से जुड़े रहे। इस दौरान उन्होंने 17 सीजन केवल चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला।
हालांकि, 2016 और 2017 में CSK पर बैन लगने की वजह से उन्हें राइजिंग पुणे सुपरजायंट की तरफ से खेलना पड़ा था।
अगर धोनी के रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने IPL में कुल 278 मैच खेले और 5,439 रन बनाए। इनमें से 272 मैच उन्होंने CSK के लिए खेले।
धोनी सिर्फ एक शानदार खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बेहतरीन कप्तान भी रहे हैं।
बता दें कि धोनी की कप्तानी में टीम सीएसके ने 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की। टीम ने 2010,2011,2018,2021 और 2023 में किताब जीता।
इसके अलावा टीम ने दो बार चैंपियंस लीग T20 का खिताब भी जीता।
चोट के बाद मैदान से दूरी
हालांकि की धोनी चोट की वजह से 2026 में आईपीएल का मैच नहीं खेल सके।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें पिंडली में चोट लगी थी।
धोनी ने अपना आखिरी IPL मैच 20 मई 2025 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था। इस मैच में उन्होंने 16 रन बनाए थे।
वहीं, 2025 के सीजन में उन्होंने 13 पारियों में कुल 196 रन बनाए थे।
IPL 2027 तक धोनी की उम्र 45 साल से ज्यादा हो जाएगी। ऐसे में उनके भविष्य को लेकर काफी समय से सवाल उठ रहे थे।
CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने पहले भी कहा था कि धोनी टीम से जुड़े रहेंगे या नहीं, इसका फैसला उन्हीं पर छोड़ा गया है।
अब धोनी ने मेंटर की भूमिका में टीम के साथ बने रहने का फैसला किया है।
श्रीनिवासन ने धोनी के बारे में क्या कहा?
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, CSK के मालिक एन. श्रीनिवासन ने भी धोनी की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा कि धोनी के बिना CSK की कल्पना करना मुश्किल है।
श्रीनिवासन ने बताया कि धोनी के साथ उनका रिश्ता करीब 20 साल पुराना है। साल 2008 में धोनी को CSK में लाने का सुझाव भी उन्होंने ही दिया था।
उन्होंने इसे अपने सबसे अच्छे फैसलों में से एक बताया।
उनका कहना है कि धोनी हमेशा CSK की पहचान रहेंगे और यह टीम हमेशा उनका घर रहेगी।
अब CSK में क्या बदलाव होंगे?
IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं।
21 सितंबर को टीम ने जहीर खान को अपना नया हेड कोच बनाया था। वहीं, स्टीफन फ्लेमिंग अब टीम के साथ नहीं हैं।
फिलहाल ऋतुराज गायकवाड़ टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, CSK साल 2023 के बाद से प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई है। ऐसे में टीम को एक नई दिशा देने की जरूरत है।
अब देखना होगा कि मेंटर के तौर पर धोनी टीम के लिए क्या भूमिका निभाते हैं और उनके अनुभव से CSK को कितना फायदा मिलता है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे धोनी
जैसे ही धोनी के IPL से संन्यास की खबर सामने आई, वे गूगल के टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए।
दैनिक भास्कर के मुताबिक, पिछले चार घंटों में धोनी को सबसे ज्यादा सर्च किया गया।
सोशल मीडिया पर भी फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी को याद कर रहे हैं।
आपको बता दें कि धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। अब IPL में भी उनका खिलाड़ी के तौर पर सफर खत्म हो गया है।
हालांकि, अब वे मैदान पर खेलते हुए नजर नहीं आएंगे, लेकिन CSK के साथ उनका रिश्ता बना रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...