समझें पूरा मामला
भारतीय महिला हॉकी टीम से भारत को अच्छी खबर मिली है। भारतीय महिला टीम ने महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल (India vs China hockey) में चीन को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।फाइनल में सबसे खास बात रही कि भारत की शानदार वापसी। मैच के पहले हाफ तक भारत 0-1 से पीछे था। पर इसके बाद दूसरे हाफ में भारत ने शानदार वापसी की। मैच का रुख मोड़ दिया।
इस बीच भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत को मिलकर भारत चौथी बार यह खिताब जिताने वाली टीम बनी है। भारत इस टूर्नामेंट में सबसे सफल देश बन गया है।भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्टेडियम में इस मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। हर किसी की नजर भारतीय टीम की जीत पर थी।
ये भी पढ़ें...
https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/3-1-womens-asian-champions-trophy-india.html
फाइनल में क्या हुआ था?
मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने गोल करने की कोशिश की, लेकिन किसी को कामयाबी नहीं मिली।जबकि दूसरे क्वार्टर में 25 वें मिनट पर चीन ने पहला गोल किया । चीन की ओर से चेन युजुन ने फील्ड गोल किया। इसके बाद हाफ टाइम चीन 1-0 से आगे रही।
अब भारतीय टीम के सामने वापसी करने की चुनौती थी। लेकिन दूसरे हाफ में खिलाड़ियों ने अपना पूरा दम लगा दिया।
ये भी पढ़ें...
https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/3-1-womens-asian-champions-trophy-india.html
सिर्फ 5 मिनट में भारत ने पलट दिया मैच
फाइनल में भारत ने तीसरे क्वार्टन में अच्छा मैच खेला।
38वें मिनट में दीपिका (Deepika hockey) ने पेनल्टी कॉर्नर से गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद 42वें मिनट में इशिका ने गोल दागकर भारत को 2-1 से आगे कर दिया।अभी दर्शक इस खुशी से बाहर भी नहीं आए थे कि अगले ही मिनट दीपिका ने एक और गोल कर दिया। यह गोल भी पेनल्टी कॉर्नर से आया।
इस तरह भारत ने सिर्फ पांच मिनट के अंदर तीन गोल कर दिए और चीन पर 3-1 की बढ़त बना ली।आखिरी क्वार्टर में भारतीय टीम ने अपनी बढ़त बनाए रखी। कप्तान सलीमा टेटे (Salima Tete) और गोलकीपर बिचू देवी खरीबम ने भी शानदार जिम्मेदारी निभाई।
आखिरकार भारत ने 3-1 से मुकाबला जीत लिया।
फाइनल तक भारत का सफर कैसा रहा?
इन टूर्नोममेंट में भारत का प्रदर्शन शुरू से अच्छा रहा। टीम इंडिया ने जापान को 4-1 को हराया। 24 नवंबर को लीग मैच में चीन को 6-2 से हरा दिया।
वहीं फाइनल मुकाबले में दीपिका ने जीत की हैट्रिक लगाई।
दीपिका बनीं टूर्नामेंट की स्टार
इस पूरे टूर्नामेंट में दीपिका का बेहतर प्रदर्शन रहा। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके साथ ही वह टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर भी रहीं।वहीं जापान की यू कुदो को बेस्ट गोलकीपर का अवॉर्ड मिला। चीन की वेई छीशियाओ को राइजिंग स्टार चुना गया।
भारत ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
बता दें कि इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है।
भारत अब तक चार बार यह ट्रॉफी जीत चुका है। इससे पहले टीम ने 2016, 2023, 2024 में खिताब अपने नाम किया था।वहीं दक्षिण कोरिया के नाम इस टूर्नामेंट के तीन खिताब हैं। अब भारत सबसे ज्यादा बार यह ट्रॉफी जीतने वाला देश बन गया है।
भोपाल के लिए भी खास रहा यह टूर्नामेंट
इस टूर्नामेंट की वजह से भोपाल भी काफी चर्चा में रहा।दरअसल, भोपाल में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत 19 नवंबर को हुई थी।
इस टूर्नामेंट में भारत,चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीम ने हिस्सा लिया था। सभी मुकाबले नाथू बरखेड़ा (Nathu Barkheda stadium) के इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए।
टूर्नामेंट से पहले भारतीय कप्तान सलीमा टेटे ने भोपाल को हॉकी की नर्सरी बताया था। उनका कहना था कि इस तरह के आयोजन से शहर के युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
स्टेडियम में जगह नहीं मिली तो बाहर जुटे दर्शक
फाइनल मुकाबले को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह था। स्टेडियम की क्षमता करीब 5 हजार दर्शकों की थी और फाइनल के दिन यह पूरी तरह भर गया। इसके अलावा स्टेडियम के बाहर भी करीब इतनी ही संख्या में लोग जमा हो गए थे।
भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शाम 4 बजे ही गेट बंद कर दिए। इसके बाद कई लोगों को बिना मैच देखे वापस लौटना पड़ा। स्टेडियम के अंदर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे गूंजते रहे। आदिवासी नृत्य और आतिशबाजी ने भी माहौल को खास बना दिया।
इस मुकाबले को देखने के लिए मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव और खेल मंत्री विश्वास सारंग भी पहुंचे थे।
खिलाड़ियों के लिए इनाम का ऐलान
वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत के बाद एमपी सरकार ने एक करोड़ रुपये की घोषणा की है। इसके तहत हर खिलाड़ी को 5 लाख रुपये औस सपोर्ट स्टाफ के हर सदस्य को 2.5 लाख रुपये मिलेंगे।
अब विश्व कप की मेजबानी पर नजर
फाइनल के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन यानी FIH के अध्यक्ष तैयब इकराम के सामने एक बड़ी बात रखी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश आने वाले हॉकी विश्व कप की मेजबानी करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री ने राज्य में मौजूद खेल सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया।
इसके अलावा हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ ने सीएम मोहन यादव को सफल आयोजन के लिए सम्मान पत्र दिया।
बाकी टीमों का प्रदर्शन कैसा रहा?
टूर्नामेंट में तीसरे स्थान के लिए जापान और मलेशिया के बीच मुकाबला हुआ। जापान ने मलेशिया को 5-2 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।इस मैच में जापान की रिसा ससाकी ने हैट्रिक लगाई, जबकि नानामी कानेको ने दो गोल किए। वहीं पांचवें स्थान के मुकाबले में दक्षिण कोरिया ने थाईलैंड को 4-1 से हराया।
.jpg)
Comments