Skip to main content

मिस यूनिवर्स 2026: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो बनीं विश्व सुंदरी:miss-universe-2026-jennifer-barreto-winner

प्यूर्टो रिको (Puerto Rico) की जेनिफर बैरेटो (Jennifer Barreto) ने इस साल मिस यूनिवर्स 2026 (Miss Universe 2026) का खिताब अपने नाम किया है। जेनिफर शादीशुदा हैं और एक बेटी की मां भी हैं। जो अब मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली पहली शादीशुदा महिला  (first married Miss Universe) बनी है।यह प्रतियोगिता का 75वां फिनाले (Miss Universe 75th finale) था, जो प्यूर्टो रिको की राजधानी सैन जुआन में आयोजित हुआ। भारतीय समय के मुताबिक 25 नवंबर की सुबह विजेता के नाम का ऐलान किया गया।

डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि वेनेजुएला की क्लारा वेगास ने सेकेंड रनर-अप का स्थान हासिल किया। भारत की काजिया लिज मेजो (Kaziah Liz Mejo) टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं।

ये भी पढ़ें...

https://poojabhopal.blogspot.com/2021/12/miss-universe.html

फिनाले में क्या-क्या हुआ?

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सबसे पहले टॉप 12 प्रतियोगियों के नाम घोषित किए गए। इसके बाद टॉप 5 का चुनाव हुआ।लाइव अपडेट के मुताबिक, सुबह 8:29 बजे टॉप 12 की घोषणा हुई और करीब 8:52 बजे टॉप 5 के नाम सामने आए।

इसके बाद पांचों फाइनलिस्ट से एक आखिरी सवाल पूछा गया। सवाल दुनिया के नेताओं से उनकी अपेक्षाओं को लेकर था।सुबह करीब 9:22 बजे पिछली विजेता मैक्सिको की फातिमा बॉश मंच पर पहुंचीं। उन्होंने जेनिफर को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। अपना नाम सुनते ही जेनिफर भावुक हो गईं।

ये भी पढ़ें...

https://poojabhopal.blogspot.com/2021/12/miss-universe.html

कौन हैं जेनिफर बैरेटो?

जेनिफर बैरेटो 27 साल की हैं। वह मॉडल और सोशल वर्कर हैं। कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें मनोवैज्ञानिक भी बताया गया है।

जेनिफर शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी की मां भी है। जून 2026 में उन्होंने मिस यूनिवर्स प्यूर्टो रिको का खिताब जीता था। इसके बाद जेनिफर अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनिफर ने फरवरी 2026 में पहली बार रैंप वॉक किया था। इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि उन्होंने भारतीय कारीगरों की कढ़ाई वाला गाउन पहना था।राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीतने के बाद उन्होंने कहा था कि अब वह पहले जैसी नहीं रही हैं।

शादीशुदा महिलाएं भी बन सकती हैं मिस यूनिवर्स

पहले मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सिर्फ अविवाहित महिलाएं ही हिस्सा ले सकती थीं। लेकिन अब नियम बदल चुके हैं।2023 के संस्करण में प्रतियोगिता में शादीशुदा और तलाकशुदा महिलाओं को भी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति मिली। इसके बाद मां बन चुकी महिलाओं के लिए भी रास्ते खुल गए।

जेनिफर की जीत को इसी बदलाव के बड़े उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है।उनकी जीत यह दिखाती है कि शादी और मां बनने के बाद भी महिलाएं अपने सपनों को पूरा कर सकती हैं। जिंदगी के किसी भी पड़ाव पर अपने लक्ष्य हासिल करने की कोशिश की जा सकती है।

प्यूर्टो रिको को मिला छठा मिस यूनिवर्स ताज

बता दें कि जेनिफर की जीत के सात प्यूर्टो रिको ने 6 वीं बार मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है।

इससे पहले प्यूर्टो रिको की पांच महिलाएं यह ताज जीत चुकी हैं।

- 1970 में मैरिसोल मालारेट

- 1985 में डेबोरा कार्थी-ड्यू

- 1993 में दयानारा टोरेस

- 2001 में डेनिस क्विनोनेस

- 2006 में जुलेइका रिवेरा

अब 2026 में जेनिफर बैरेटो ने यह खिताब जीतकर अपने देश को छठी बार यह गौरव दिलाया है।

टॉप 5 में कौन-कौन पहुंचा?

मिस यूनिवर्स 2026 के टॉप 5 में पांच देशों की प्रतियोगियों ने जगह बनाई।

इनमें फिलीपींस की बी मिलान-विंडोर्स्की, न्यूजीलैंड की जॉर्जिया वाडिंगटन, वेनेजुएला की क्लारा वेगास, डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज और प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो शामिल थीं।डोमिनिकन रिपब्लिक की मेलिसा नुनेज फर्स्ट रनर-अप और वेनेजुएला की क्लारा वेगास सेकेंड रनर-अप बनीं।

भारत की काजिया टॉप 12 से बाहर

भारत का प्रतिनिधित्व कर रही केरल की 19 साल की काजिया लिज मेजो ने भी  प्रतियोगिता में भाग लिया था।दुनिया के 116 देशों और क्षेत्रों की सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ। काजिया टॉप 30 तक पहुंचने में सफल रहीं, लेकिन टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना सकीं।

3,150 हीरों से बना है मिस यूनिवर्स का ताज

इस बार विजेता को खास डायमंड क्राउन पहनाया गया। इस ताज में 3,150 हीरे लगाए गए हैं। इसे 18 कैरेट व्हाइट गोल्ड से तैयार किया गया है।प्रतियोगिता की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर इस खास ताज को बनाया गया। आयोजकों ने इसका नाम 'द रेडियंस ऑफ एन इटर्नल लेगेसी' रखा है।

फिनाले से पहले विवादों में रही प्रतियोगिता

आपको बता दें कि मिस यूनिवर्स 2026 का आयोजन अपने फिनाले से पहले भी सुर्खियों में रहा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण-पूर्व एशिया के छह देशों की प्रतियोगियों को फ्रेंचाइजी विवाद के कारण मंच नहीं मिल पाया।

वहीं, कुछ अफ्रीकी देशों की प्रतियोगियों को अमेरिकी वीजा नहीं मिलने की खबरें भी सामने आईं। दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके चलते कुछ प्रतियोगियों को अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अब आगे क्या करेंगी जेनिफर?

मिस यूनिवर्स बनने के बाद जेनिफर करीब सात महीने से एक साल तक इस खिताब की विजेता रहेंगी। इस दौरान वह प्रतियोगिता की आधिकारिक प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगी।


Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...