कुछ रास्ते अकेले ही तय करने पड़ते है
जीवन में जब बात अपना नाम कमाने की आती है। कुछ कर दिखाने की आती है। तब अक्सर हमें कोशिश ज्यादा करनी पड़ती है।
जहां हमें जीवन के रास्ते अकेले पार करने पड़ते है। सबकुछ आसानी से मिल जाएं ये बिल्कुल भी जरुरी नहीं होता है।
न चाहते हुए जहां हमें कीमतें अदा करनी पड़ती है। एक के बाद बहुत सारी चीजों को त्याग कर हमें आगे बढ़ना पड़ता है।
इस बीच एक समय के बाद जैसे हमें अहसास होता है। कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं है। यहां हमें खुद ही अपने सपने सच करने के लिए आगे बढ़ना होता है।
अच्छे बुरे रास्तों में अकेले चलना पड़ता है। आसान नहीं होता है। सबकुछ पा लेना उसके बावजूद हमें बेहतर पाने की चाहत कर आगे बढ़ना होता है।

Comments