Skip to main content

Festival: त्यौहार जैसै हमें याद दिलाते है कि हमारी जिंदगी में.....



एक समय के बाद हम जिंदगी (Life) में आगे बढ़ने के चक्कर में ये भूल ही जाते है। कि हम भी कुछ है। हमारी अपनी भी कोई जिंदगी है। जहां सबकुछ पाने की लालसा में हम खुद ( Self) को ही कहीं खो बैठते है।

जब हम ये महसूस कर पाते है। कि धीरे -धीरे हम खुद को कहीं खो सा रहे है। तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इस बीच ये त्यौहार ही होते है जो जैसे हमें बताते है। कि जिंदगी में हमारे और भी कई चीजें है। जो हमारे जीवन में उतना ही महत्व रखती है।

 भागदौड़ भरी 
जिंदगी की में जहां हम अपनी खुशी ,चैन खो खुद को एक मशीन बना लेते है। ये त्यौहार ही तो है। जो हमें जीवन में एक पल के लिए ठहराव दे जाते है।
ये त्यौहार ही है जो हमें अपनों की कीमत समझाते है।

 ''अफसोस जब हम इसकी कीमत समझते है। तब हम कहीं दूर निकल जाते है''।

जहां हमारे पास खेद के अलावा कुछ और नहीं रह जाता है। कि काश हम अपनी पेशेवर जिंदगी के अलावा अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को भी थोड़ा वक्त दे पाते।
इससे पहले और देर हो क्यों न हम रिश्तों और अपनों कीमत को समझें। जो हमें हमारे होने का अहसास करते है।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..