Skip to main content

Without Songs: क्या बिना गीत के जीवन की कोई कल्पना की जा सकती हैं




हम सब का चीजों को देखने का नजरिया अलग हो सकता है। लेकिन एक चीज जो हम सब के लिए समान है। वो है एक लय, गति और धुन जिसके सहारे हम सब आगे बढ़ते है। 
जहां हम लय में किसी काम को लगातार करने की प्रेरणा पाते है। तो वहीं गति हमें उसमें बेहतर बनाने की कोशिश करती नजर आती है। हम सब अपनी धुन में खुद को अभिव्यक्त कर पाते है।
ये धुन ही तो है जो हमें हर समय चलने में मदद करती है। फिर चाहे जिंदगी में हालात कैसे भी क्यों न हो?
पर ये धुन ही तो है जो हमें जीवन की लाख निराशा के बीच एक आशा की किरण देती है। जहां हम गीत सुन खुद को अभिव्यक्त कर पाते है।
जब हम गीत को सुनते है तब हमारा मन चाहें कितना बुरा क्यों न हो,लेकिन जब हम अपना पसंदीदा गीत सुनने बैठते है। तो कुछ वक्त के लिए ही सही दिल में सुकून पाते है। जो एक पल के लिए सही हमें जिंदगी के हर दुख दर्द से कुछ वक्त के लिए दूर ले जाता है।
जहां हम जिंदगी के हर दुख दर्द को भुला बेहतर काम करने की प्रेरणा पाते हैं। ये समझ पाते है जिंदगी में इतनी भी परेशानी नहीं है कि हम हंसना भूल जाएं।
कई बार गीत के जरिए अपने दर्द को भी काम करने की कोशिश कर पाते है। 
ये गीत ही तो है जो इंसान को कही न कही जोड़ कर रखें हुये है।जो इंसान को इंसान बनाये हुए है।वरना आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में किस के पास वक्त है जीवन की परेशानी के बीच एक पल मुस्कुराते रहना।





Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..