जिंदगी में अक्सर लड़ना
जरूरी होता है
जिंदगी की परिस्थितियों से
जब बात हमारे सम्मान की होती है ∣
अक्सर इम्तिहान देना जरूरी होता है जिंदगी का
जब सवाल हमारे धैर्य का होता है ∣
आसान नहीं होता है जीवन की हर अच्छी बुरी परिस्थितियों में चलना
फिर भी चलते जाना होता है ∣
एक समय के बाद बिल्कुल जरूरी नहीं होता
क्या पा लिए हम
केवल चलते जाना जरूरी होता है ∣
Comments