कहते हैं कि इंसान की शख्सियत कैसी है ये उसके काम से ही पहचानी जा सकती है ∣
इस तरह का जज्बा लिए मशहूर कलाकार राजेश खन्ना थे जिनकी अदाकारी की इस कदर दुनिया दीवानी थी कि चाहे जीवन की कितनी व्यस्तता हो किन्तु उनकी मूवी को देखने जाना वो नहीं भूलती थी ∣
अपने समय के बेहतरीन कलाकारों में से एक राजेश खन्ना भले ही आज हमारे बीच न हो किन्तु उनकी मूवी देखने और गीतों को सुनने पर ऐसा लगता है जैसे वो हमारे बीच अभी कहीं मौजूद है ∣
जो हमें अपने गाने 'जिंदगी के सफर गुजर जाते हैं' से जैसे हमें कोई संदेश दे रहे हैं कि जीवन में समय की कितनी अहमियत होती है ∣ जो हमारे पास आज है वो कल भी रहे बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है ∣

Comments