Skip to main content
मेल टच पर मजबूती से बात रखती है डॉक्टर जी मूवी
आमतौर पर जब बात एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की आती है ∣ तब हमारे सामने एक महिला डॉक्टर का चेहरा दिखाई देता है ∣ इसी पर तंज कसते हुए डॉक्टर जी मूवी बनाई गयी है जिसमें एक स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला नहीं बल्कि एक पुरूष डॉक्टर है ∣
अपने इसी अलग सोच को लेकर अनुभूति कश्यप के निर्देशन में ये मूवी बनायी गयी है ∣ जो हमारे समाज में फैले उस टैबू पर बात रखती है ∣ जहां डाॅक्टर से पहले ये जरूरी है कि वो महिला है ∣
डॉक्टर जी मूवी इन्हीं सब चुनौती पर हम बात बेबाकी से अपनी बात रखती है ओर मूवी के अंत में एक गहरा संदेश देती है कि डॉक्टर केवल डॉक्ट ही होता है ∣ उससे इसे बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है कि वो किसी महिला या पुरुष का इलाज कर रहा है ∣ उसके लिए वो केवल उसका एक पेशेंट होता है ∣
अगर हम इसके कारण पर जाएं कि ये मूवी क्यों देखी जानी चाहिए तो इसका कारण इस मूवी का नाम और थीम है जिस पर आमतौर मूवी नहीं बनती है ∣
वहीं इस मूवी में आयुष्मान खुराना की शानदार एक्टिंग रकुल प्रीत और शैफाली शाह का नया रूप देखने के लिए ये मूवी देखी जानी चाहिए ∣
x
Comments