Skip to main content

निश्चय हमें करना है




 अगर की है अरजू

 खुद का एक आशियाना बनाने की

 तो कांटो पर तुम्हें चलना

 अगर जीतना है जिंदगी के इम्तिहान

 तो चलने का साहस तुम्हें ही करना है।

 अनजान क्या कहे

 तुम्हें? 

 सबको नजरअंदाज करना है

 हर कदम संभल कर चलना है ∣


 थोड़ी बारिश से तुम न घबरा जाना

 अभी तो भंयकर तूफान का सामना तुम्हें करना है

 चिड़िया की आजादी उसके उड़ने तक ही होती है

 खरगोश की ताकत चलने तक ही होती है  

 किन्तु मनुष्य की ताकत तो

 गिरकर उठने में भी होती है ∣

 जो भी जलील करे तुम्हें

 कुछ न बोलना तुम

 वक्त बड़ा तेज चलता है

 क्या जानें कल उसे और

 तुम्हें जिंदगी से क्या मिलता है ∣

 जो लोग तुम्हें समझे उनका अपना कहना

 जो न समझें

उसे अपने से भी ज्यादा अपना

 कहना

 कितनी भी शिकायत हो तुमको जिंदगी से

 किन्तु तुम जिंदगी को

 खुद से अलविदा न कहना 

 क्योंकि अक्सर जो लोग मरने की सोचते हैं

 उन्हें कायर कहा जाता है

 जो हर दिन मरकर भी जीते हैं

 जिंदगी का

 उन्हें खलनायक कह जाता है ∣

Comments

Poornima said…
👍👍👍👍😊
𝘛𝘩𝘢𝘯𝘬 𝘺𝘰𝘶😀

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..