जिंदगी के अलग है रंग


जिंदगी की अनिश्चित इतनी ज्यादा है कि कोई भी इस पर फिदा हो जाए जो हर समय एक नया मोड़ ले लेती है । 

 इस जिंदगी में किसी के आने में भर जाते हैं जहाँ  जिंदगी में अनेक  रंग तो वहीं किसी के चले  जानें से हो जाती है जिंदगी बेरंग  । खुशकिस्मत  है वो दीवारे जिसमें भरे जाते हैं  अनेक रंग ।

एक रंग हर शख्स को भरना चाहिए अपने जीवन में 

वो है खुद की खुशी का रंग

जिसे महसूस कर तुम खुश हो सको

एक ख्वाब होना चाहिए  

 तुम्हारा जिसे पूरा करने की जिद्द तुम रख सको 

एक इच्छा होना चाहिए  तुम्हारी 

जिसे मरने से पहले पूरा तुम कर सको

एक दोस्त होना चाहिए  तुम्हारा

जिसे हर बात तुम कह सको

एक सुकून  भरी जगह होनी चाहिए 

जहाँ तुम दम भर सको

एक जुनून होना चाहिए ।तुम्हे खुद को 

आगे ले जाने का

जिसे तुम हर हालात में

पूरा कर सको. 







Comments