Happy Friendship Day: आज के समय में सच्चे दोस्त का मतलब




आज के समय में जब हर चीज मतलब से होती है...ऐसे में आपकी दोस्ती सच्ची है भी या सिर्फ मतलब की है.. इसे आप इन चार चीजों से समझ सकते है....


1. दोस्त जो आपकी बात सुनता है- आज के समय में जब किसी के पास वक्त नहीं ..ऐसे में भी अगर आपके पास कोई ऐसा इंसान है..जो आपकी बातों को सुनता है..बिना जज किए आपको समझता है..जिसके आगे आपको अपने काम की सफाई नहीं देनी पड़ती..जिसके आगे आप दिल खोलकर अपनी बात कह सकते है..यकीन मानिए वो आपका सच्चा दोस्त है..

2. सिर्फ तारीफ नहीं- ये बात थोड़ी अजीब लग सकती है.. लेकिन आज जमाना बेस्ट का है..जहां हर कोई बेस्ट बनना चाहता है..ऐसे में अगर आपका दोस्त आपकी सिर्फ तारीफ न करके आपको बेहतर बनने की प्रेरणा देता है..आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है..तो वो आपका एक अच्छा दोस्त है.क्योंकि वो वास्तव में आपको बेहतर देखाना चाहता है..


3. केवल मतलब नहीं- हम सब की जिंदगी में ऐसे कई लोग है जो हमें केवल तब याद करते है..जब वो मुसीबत में होते है..उसमें कोई बुराई नहीं है.. लेकिन सिर्फ काम के लिए याद करना सच्ची दोस्ती नहीं कहा जा सकता..क्योंकि वो दोस्ती से ज्यादा व्यापार बन जाती है..



4. जो आपकी सच में चिंता करता है- वैसे तो चिंता चिता समान होती है..ये हम सब बचपन से सुनते आ रहे है.. लेकिन ये बात भी सच है..आज जमाना समय से कही अधिक तेज चल रहा है..जहां अगर हम समय के साथ न चले तो कहीं पीछे रह जाएगे..ऐसे में अगर आपका दोस्त आपका सच से सामना करता है...आपके लिए जो बेहतर है उसे बताता है..आपके बारे में सच में चिंता करता है..वो आपका सच्चा मित्र है..





Comments