Skip to main content

Radhika Yadav Murder Case : राधिका हत्याकांड




राधिका हत्याकांड
राधिका का मर जाना सामान्य नहीं हो सकता
राधिका का मरना सामान्य नहीं
उसे सिर्फ उसके पिता ने नहीं मारा
बल्कि हर उस इंसान ने उसे मारा
जिसके सोच में लड़की का मतलब सिर्फ एक बोझ था
जहां बेटी की कमाई खाने वाला पिता ही खराब था
जहां बेटी बंदिशों में अच्छी लगती ये हर किसी का ख्याल था। 
राधिका का मर जाना सामान्य नहीं
वो समाज के मुंह पर वो तमाचा है
जो दिखाता कि ये समाज सिर्फ पुरुष के लिए बनाया पुरुष ने चलाया
और उसको ही सबकुछ करने का अधिकार था
अगर कर कुछ बेहतर करने की कोशिश एक लड़की
तो ये समाज का ताना बाना होता है खराब
इसलिए वो समाज विवश कर देता है
एक पिता की वो अपनी बेटी की कर देता हत्या है। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..