स्वच्छ भारत का इरादा..गाड़ी वाला आया कचरा निकला जैसे गानों से हम सब की सुबह होती है...ये केवल गाने नहीं बल्कि स्वच्छता के लिए हमें जागरूक बनाते है..गंदगी के दुष्परिणाम से हमें अवगत कराते है...
स्वच्छता कहने के लिए छोटा सा शब्द है..लेकिन हमारी जीवन के लिए बहुत जरूरी चीज है..जिसके जरिए हम न सिर्फ अनेक बीमारी से बच सकते है..बल्कि अपने आस पास की सौदर्यता को भी बढ़ा सकते है...ऐसा नहीं है कि लोगों को स्वच्छता पसंद नहीं है..लेकिन लोग सफाई केवल अपने घरों तक सीमित रखना चाहते है..जिसके चलते हमें स्वच्छता जैसे अभियान चलाने पड़ते है..
आज केंद्र सरकार ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अवॉर्ड घोषित कर दिए है..जिसमें हर बार की तरह इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर के रूप में पहला स्थान मिला है..जबकि बड़े शहरों में अहमदाबाद पहले, भोपाल दूसरे, लखनऊ को तीसरा स्थान मिला है..जो हम सब के लिए हर्ष का विषय है..
लेकिन अभी स्वच्छता के लिए और प्रयास किये जाने की जरूरत है..जिसके लिए केवल सफाई कर्मियों की नहीं बल्कि स्थानीय लोगों की भी भागीदारी की जरूरत है.ताकि स्वच्छता सिर्फ नारा बनकर न रह जाए..
Comments