Skip to main content

आवाज


आवाज बनों अपनी तब ही कुछ होगा

यू कहने से कुछ नहीं करने से होगा

थोड़ा थोड़ा ही कदम  बढ़ाओं

आगे तुम ,

तुम्हारे करने से ही कल कुछ बेहतर होगा

आज नहीं कल करेगें

ऐसा कहने से बस  थोड़े ही कुछ होगा,

हर जख्म को सह के

ही लेकिन आगे चलना  तो होगा

आवाज बनों

अपनी क्यों कि रास्ता तुम्हें ही चलना  होगा,

आगें पीछे   कोई नहीं जानता

कैसा समय खड़ा होगा

अपनी आवाज तुम्हें ही बनना होगा

एक दो तीन नहीं

अब तो सीधे ही तुम्हें अपने शब्द कहना होगा,

आवाज बनों खुद की

क्योंकि अपने वजूद के लिए तुम्हें ही आगे बढ़ना होगा.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..