Skip to main content

कभी कभी


अक्सर हम ये सोचते हैं कि हमें हर बड़ी चीज से लगाव है और हम केवल अच्छा ही सबकुछ देखना चाहते हैं लेकिन कई  बार हमारे सामने जब विपरीत परिस्थितिया आकर खड़ी हो जाती है तब हमें मालूम  चलता है कि उस चीज कि अहमियत क्या है.

इस चीज को हम ऐसे समझ सकते हैं कि एक ऐसा इंसान है जिसके पास हर चीज सीमित से भी सीमित मात्रा में है . 

जिसके कारण वो ये सोचता है कि उसे बड़ी जगह पर सुकून मिलेगा . 

लेकिन जब वो उस बड़ी चीज को देखता है तब उसे अपने उसी छोटी चीज की अहमियत मालूम चलती है जहाँ पर उसे समय के बारे में मालूम चलता है जहाँ  सूरज निकलने से लेकर सूरज ढलने तक उसे  ये मालूम रहता है कि आज उसका काम किन चीजों को करने में लगा.

'सुख कहाँ है 

किसी ने कहाँ सुख पैसे में है

तो किसी ने कहा सुख 

बड़ी चीजों में है, 

सुख असली में तो वहीं है जहाँ 

दुख है 

क्योंकि दुख और सुख जीवन में यही कही है'

"आज जो लोग खुद से ये बहाने करते हैं न कि उनकों वक्त ही नहीं मिलता खुद के लिए कि  वो कुछ करें उनको शांति वाली जगह ही नहीं मिलती कि वो क्या करें.

इन तमाम बहाने के अलावा हम कुछ बेहतर काम करे जो हमारे कल को आज से अब बेहतर करें ."

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..