Skip to main content

क्या होगी एक ऐसी सुबह

   

आज भी हमारे देश में कुछ ऐसे लोग है जिनके सपने तो बड़े है लेकिन उनकी पहुँच बहुत कम है जिसका एक कारण पैसा है तो दूसरा जानकारी का अभाव होना  .

आज हमें से ज्यादा लोग अपनी परेशानी को लेकर बैठे है हमें ये परेशानी है वो परेशानी है लेकिन क्या हमने सोचा ऐसे बच्चे के बारे में जो आज इस कोरोना महामारी में स्कूल से हमेशा के लिए दूर हो गया  है  जिसके  माता - पिता   मजदूरी करते हैं  

आज समकालीन समय में हमें इस विषय पर विचार करने की जरूरत है कि भले ही हमारे संविधान में हमें  मौलिक अधिकार में  अनुच्छेद 21 के तहत शिक्षा का अधिकार प्राप्त है लेकिन अफ़सोस आज भी क ई बच्चे इस से वंचित है.

"आज सभी स्टूडेंट को  खुद इतना बेहतर करने की जरूरत है कि हम ऐसे किसी एक बच्चे को पढ़ा सके.

क्योंकि शिक्षा का असली मतलब अच्छे से  अच्छे  ज्ञान को लेकर किसी वंचित वर्ग को देना है."

*क्या होगी एक ऐसी सुबह जब हर बच्चा पढ़ेगा *.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..