निजी अस्पतालों में दवाओं की अधिक कीमतों पर SC का सख्त सवाल: Supreme Court on Private Hospital Drug Prices
जानें क्या है पूरा मामला
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने दवाओं की बढ़ी हुई कीमतों और प्राइवेट अस्पतालों (Private Hospital) में दवाओं (Medicine Prices) पर लिए जाने वाले मार्जिन को लेकर सवाल उठाए। कोर्ट ने केंद्र सरकार से पूछा कि दवाओं की MRP (Maximum Retail Price) रिटेल कीमत से 16% से ज्यादा क्यों होनी चाहिए? क्या सभी दवाओं पर अधिकतम 16% मार्जिन की सीमा तय नहीं की जा सकती?
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कैंसर की एक दवा का उदाहरण भी दिया। कोर्ट ने बताया कि जिस दवा की रिटेल कीमत करीब '₹2,700' है, उसकी MRP करीब '₹27 हजार' रखी गई है। कोर्ट ने सवाल किया कि अगर कोई मरीज सरकारी योजना के तहत इलाज करा रहा है, तो इतनी ज्यादा कीमत का भुगतान आखिर कौन करता है? इसका बोझ आखिरकार सरकारी खजाने और टैक्सपेयर्स पर ही पड़ता है।
ये भी पढ़ें..
याचिकाओं पर ये बोला कोर्ट
कोर्ट ने यह भी कहा कि कई प्राइवेट अस्पताल एक इंडस्ट्री की तरह काम कर रहे हैं। मरीजों को अस्पताल की अपनी फार्मेसी से ही दवा खरीदने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसे में दवाओं की कीमत और अस्पतालों के मुनाफे को लेकर एक समान नियम बनाने की जरूरत पर भी कोर्ट ने सवाल उठाया।
यह सुनवाई 'जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता' की बेंच ने की। मामला दवाओं की कीमत, जेनेरिक दवाओं की प्रिस्क्रिप्शन और मेडिकल डिवाइस के दामों पर नियंत्रण से जुड़ी याचिकाओं का है।
ये भी पढ़ें..
सुप्रीम कोर्ट ने मुनाफे पर उठाये सवाल
कोर्ट ने दवाओं पर 10 गुना या उससे ज्यादा मुनाफे के आरोपों पर भी सवाल किए। साथ ही, 'DPCO 2013' के तहत जरूरी और गैर-जरूरी दवाओं के लिए अलग-अलग नियम होने को लेकर भी कोर्ट ने केंद्र से जवाब मांगा।
केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल 'तुषार मेहता' ने माना कि यह एक गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा कि ऐसा समाधान निकालने की जरूरत है, जिसमें मरीजों, सरकार और फार्मा कंपनियों- तीनों के हितों का संतुलन बना रहे।
इलाज के लिए बेचने पड़ते है गहने:याचिकाकर्ता
याचिकाकर्ताओं का कहना है कि जिन दवाओं की कीमत सरकार तय करती है, उनका बाजार में हिस्सा काफी कम है।वहीं, जिन दवाओं की कीमत सरकार तय नहीं करती, उनका बाजार में हिस्सा करीब **80% या उससे ज्यादा** बताया गया है। इन दवाओं की शुरुआती MRP तय करने में कंपनियों को ज्यादा छूट मिलती है।
याचिकाकर्ताओं का दावा है कि इसकी वजह से दवाओं की कीमत और मरीजों के इलाज का खर्च बढ़ सकता है। कई मरीज इलाज का खर्च उठाने के लिए अपनी **संपत्ति और गहने तक बेचने को मजबूर** हो जाते हैं।
दवाओं की कीमत कैसे तय होती है?
ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर यानी DPCOसरकार का एक नियम है। इसका मकसद जरूरी दवाओं की कीमत पर नियंत्रण रखना है, ताकि कंपनियां मनमानी कीमत न वसूल सकें।
'DPCO 2013' के तहत नेशनल लिस्ट ऑफ एसेंशियल मेडिसिन्स यानी 'NLEM' में शामिल जरूरी दवाओं की अधिकतम कीमत सरकार तय करती है।
इसके लिए बाजार में बिक रही दवाओं की औसत कीमत के आधार पर 'सीलिंग प्राइस' तय की जाती है। यानी एक अधिकतम कीमत तय होती है, जिससे ज्यादा दाम पर दवा बेचना नियमों के खिलाफ होता है।
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में अब सवाल यही है कि क्या दवाओं की कीमत तय करने और मरीजों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम करने के लिए सभी दवाओं पर मार्जिन की कोई एक समान सीमा तय की जा सकती है।
.jpg)
Comments