कहते हैं कि सपने देखने और उन्हें पूरा करने में ज़मीन-आसमान का फर्क होता है। इस दुनिया में सपने तो हर कोई देख लेता है, पर उन्हें पूरा कुछ ही लोग कर पाते हैं। ऐसे में "इन्वेंटिंग ऐना" (InventingAnna) नाम का यह क्राइम ड्रामा हमें इससे एक कदम आगे ले जाता है, जहां अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुख्य किरदार हर तरह की सीमा लांघ जाती है। ऐसे में ऐना का सफर कैसा है, यह देखना बड़ा दिलचस्प होता है।
ये भी पढें...
यह है इन्वेंटिंग ऐना की कहानी
"इन्वेंटिंग ऐना" एक ऐसी जर्नलिस्ट (Journalist) की कहानी है, जो ऐना (AnnaDelvey) नाम की एक लड़की के बारे में पड़ताल करती है। ऐना ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमीरों के बीच सेंध लगाई और उनसे पैसे ऐंठे। जर्मनी में पली-बढ़ी यह लड़की किस तरह अपना रुतबा (स्टेटस) बनाती है, और इसी के चलते आखिरकार उसे जेल जाना पड़ता है। जब एक जर्नलिस्ट ऐना की कहानी दुनिया के सामने लाना चाहती है, तो ऐना उसे कुछ भी ब.ताने को तैयार नहीं होती। ऐसे में वह जर्नलिस्ट किस तरह अपनी स्टोरी पूरी कर पाती है, यही इस कहानी का मूल है।
ये भी पढें..
यहां आपको हर मोड़ पर एक नया ट्विस्ट मिलता है। जिस किरदार को आप सबसे अच्छा मानते हैं, फिल्म आगे बढ़ने पर वही किरदार आपको गलत लगने लगता है। कभी आप ऐना को अच्छा तो कभी बुरा मानते हुए उसके साथ चलते नज़र आते हैं — कभी दिल-दिमाग उसे सपोर्ट करना चाहता है, तो कभी आपको उस पर गुस्सा आता है। दूसरी ओर वह जर्नलिस्ट है, जो हर हाल में ऐना का सच दुनिया के सामने लाना चाहती है, भले ही खुद ऐना उसकी कोई मदद न करे। आखिर में वह जर्नलिस्ट किस तरह अपनी स्टोरी पूरी करती है — यही इस शो की कहानी है।
.jpg)
Comments