Skip to main content

एशियन गेम्स 2026: ओपनिंग सेरेमनी में मनु और पवन ने थामा तिरंगा:asian-games-2026-opening-ceremony-manu-pawan

समझें क्या है पूरा मामला

जापान के नागोय में 20 वें एशियन गेम्स (Asian Games 2026) की शुरूआत हो गई है। इस बीच शूटर मनु भाकर (Manu Bhaker) और कबड्डी खिलाड़ी पवन (Pawan Sehrawat) ने भारतीय तिरंगा थामकर (Flag Bearer) देश की अगुवाई की।

फ्लैग मार्च में 45 देशों के खिलाड़ी पहुंचे। भारत ने 10वें नंबर पर स्टेडियम में आया। हालांकि ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही कई खेलों के मुकाबले शुरू हो चुके थे। एशियन गेम्स 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेंगे।

वायलन की धुन से आगाज

बता दें कि एशियन गेम्स की शुरूआत ओपनिंग सेरेमनी (Opening Ceremony) से की गई। इस दौरान जापानी संगीतकार तारो हाकासे की वायलन परफॉर्मेंस हुई। इसके बाद अभिनेत्री कीको टोडा ने जापान का राष्ट्रगान गाया।

वहीं इस मौके पर मंच पर काबुकी कलाकार नाकामुरा कांतारो और नाकामुरा चोजाबिरो ने प्रस्तुति दी। जापानी बॉय बैंड INI ने भी अपनी परफॉर्मेंस से माहौल बनाया।

मार्च पास्ट में पहुंचे 45 देश

फ्लैग मार्च में 45 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। मार्च पास्ट (March Past) की शुरूआत अफागानिस्तान के दल की एंट्री से की गई। इसके बाद भारत 10 वें नंबर पर स्टेडियम पहुंचा। आखिर में मेजबान देश जापान की परेड से खत्म हुई।

आपको बता दें कि एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्र हिस्सा ले रहे हैं। जबकि तीसरी बार जापान में एशियन गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले जापान में 1958 में टोक्यो और 1994 में हिरोशिमा में इन खेलों का आयोजन हुआ था।

कौन हैं मनु और पवन?

मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में दो कांस्य पदक जीत चुकी हैं। उन्होंने 10 मीटर एयर पिस्टल और मिक्स्ड टीम इवेंट में पदक जीता था। आजाद भारत में एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली वह पहली खिलाड़ी हैं।

आपको बता दें कि 24 साल की मनु का यह तीसरा एशियन गेम्स है। इससे पहले 2018 के जकार्ता एशियन गेम्स से डेब्यू किया था।

वहीं, पवन सहरावत भारत के सीनियर कबड्डी खिलाड़ियों में शामिल हैं। इस बार भारत की पुरुष और महिला कबड्डी टीमें अपने-अपने खिताब बचाने उतरेंगी।

झंडा थामने पर क्या बोले मनु और पवन?

आईओए( Indian Olympic Association) के वीडियो में मनु भाकर ने ध्वजवाहक बनाए जाने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें यह जिम्मेदारी मिलने की खबर मिली, उन्हें अपने पुराने दिन याद आ गए।

मनु ने कहा कि शुरुआत में उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह यहां तक पहुंचेंगी।

पवन सहरावत ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्होंने 2014 में यह सपना देखा था और 2022 में इसे पूरा किया। अब 2026 में वह इसे दोबारा दोहराना चाहते हैं।

पवन ने मनु भाकर के साथ ध्वजवाहक बनने को भी अपने लिए गर्व का पल बताया।

आखिरी वक्त में बदला ध्वजवाहक का नाम

ओलंपिक्स डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, पहले शॉटपुटर तजिंदरपाल सिंह तूर को भी ध्वजवाहक बनाया गया था। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, सेरेमनी की किट का सामान उपलब्ध नहीं होने की वजह से आखिरी वक्त में उनकी जगह बदल दी गई।

एशियन गेम्स में दो बार के गत चैंपियन हैं। हालांकि, इस बदलाव को लेकर भारतीय दल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

शुरू हो चुके थे मुकाबले

एशियन गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी भले ही शनिवार को हुई हो, लेकिन कई खेलों के मुकाबले पहले ही शुरू हो चुके थे।

इनमें क्रिकेट और टेकबॉल जैसे खेल शामिल हैं। वहीं, बास्केटबॉल, फुटबॉल और वॉलीबॉल के मुकाबले 10 सितंबर से ही खेले जा रहे हैं।

इस बार के एशियन गेम्स में सबसे खास अगर कुछ है। तो वो है टेकबॉल जिससे पहली बार एशियन गेम्स में इस्तेमाल किया गया है।

एथलेटिक्स के मुकाबले 23 से 29 सितंबर तक होंगे, जबकि भारतीय मुक्केबाज 21 सितंबर से रिंग में उतरेंगे।

कब तक चलेंगे एशियन गेम्स?

एशियन गेम्स 2026 का समापन 4 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में होगा। इस बार कुल 43 खेलों में 469 मेडल इवेंट होंगे। मुकाबले 50 से ज्यादा वेन्यू पर कराए जा रहे हैं।

इस बार पैडल और ट्रैकबॉल को भी खेलों में शामिल किया गया है। क्रिकेट की भी एशियन गेम्स में वापसी हुई है। भारत पुरुष और महिला, दोनों वर्गों में हिस्सा ले रहा है।

भारत से कितनी उम्मीदें?

भारत ने पिछले एशियन गेम्स में सौ से ज्यादा पदक जीते थे। इनमें 28 गोल्ड मेडल भी शामिल थे। यह एशियन गेम्स में भारत का अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है।

इस बार करीब 500 भारतीय खिलाड़ी जापान पहुंचे हैं। इनमें सबसे बड़ा दल एथलेटिक्स का है। शूटिंग में करीब 30 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

भारत की कोशिश पिछले प्रदर्शन को दोहराने या उससे आगे निकलने की होगी।

अब आगे क्या होगा?

अब असली मुकाबले शुरू हो गए हैं। क्रिकेट और कबड्डी में भारत अपने दोनों खिताब बचाने के लिए उतरेगा।

पिछली बार एथलेटिक्स से भारत को 29 पदक मिले थे, जबकि शूटिंग से 22 पदक आए थे। ऐसे में इन दोनों खेलों से भी इस बार भारत को काफी उम्मीदें हैं।

एशियन गेम्स की शुरुआत 1951 में नई दिल्ली से हुई थी। इस साल पहले एशियन गेम्स के आयोजन को 75 साल पूरे हो रहे हैं।

इसके बाद एशियन पैरा गेम्स का आयोजन 18 से 24 अक्टूबर तक इसी इलाके में होगा।

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...