Skip to main content

IIT बॉम्बे सुसाइड केस: राहुल गांधी ने की साहिल के माता-पिता से बात: iit-bombay-sahil-wakode-suicide-case

समझें क्या है पूरा मामला
IIT बॉम्बे (IIT Bombay suicide case) के छात्र साहिल वाकोडे (Sahil Wakode) की 18 सितंबर को मौत हो गई थी।साहिल हॉस्टल नंबर 4 में रहते थे। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में BTech (Bachelor of Technology) सेकंड ईयर के छात्र थे।
जानकारी के मुताबिक परीक्षा के बीच साहिल मोबाइल से ChatGPT का प्रयोग करते पकड़े गए। इसके बाद साहिल की मौत हो गई। वही मृतक के परिजनों ने जातिगत भेदभाव  (caste discrimination) और प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।एक प्रोफेसर समेत कुछ अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।
इस दौरान राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने साहिल के माता-पिता से फोन पर बात की। यह बात करीब 17 मिनट चली। पीटीआई के मुताबिक, राहुल गांधी ने परिवार की मदद का भरोसा दिया।
ये भी पढ़ें...
मौत से पहले दोस्त से बात
मौत से कुछ घंटे पहले साहिल ने अपनी करीबी दोस्त को फोन किया था।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल ने पेपर खराब होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, "मुझसे गलती हो गई।" इसके बाद साहिल ने दोस्त के फोन का जवाब नहीं दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बातचीत में जाति से जुड़ी कोई बात नहीं हुई थी।
हालांकि, यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है।
ये भी पढ़ें...
परिवार ने लगाए गंभीर आरोप
साहिल के माता-पिता का आरोप है कि उनके बेटे ने जातिसूचक गालियों की बात बताई थी। पिता रवींद्र वाकोडे ने भी प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि साहिल करीब तीन महीने से परेशान थे। परिवार ने जिम्मेदार लोगों को नौकरी से हटाने की मांग की है।
साथ ही सरकार से न्याय की अपील की है।
परिवार का यह भी दावा है कि उन्हें उनकी मर्जी के खिलाफ मुंबई से बाहर ले जाया गया। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
परिवार ने पवई कैंपस के बाहर भूख हड़ताल की बात कही है। उन्होंने प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला और निदेशक शिरीष केदारे की गिरफ्तारी की मांग की है।
प्रोफेसर पर FIR, जांच जारी
वहीं इस पूरे मामले को लेकर पवई पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। इसमें SC/ST एक्ट (Scheduled Castes and Scheduled Tribes) की धाराएं भी शामिल की है। FIR में प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला का नाम शामिल है। वह एनर्जी साइंस विभाग में पढ़ाते हैं। बताया गया है कि जिस परीक्षा में साहिल पकड़े गए थे, उसमें डूला इनविजिलेटर थे। जांच के दौरान उन्हें फिलहाल छुट्टी पर भेजा गया है।
फिलहाल अब ये पूरा मामला मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच  (Mumbai Police Crime Branch) को दे दिया गया है। इस मामले की जांच ACP रैंक के अधिकारी कर रहे हैं।
IIT बॉम्बे ने क्या कहा?
IIT (Indian Institute of Technology) बॉम्बे प्रशासन ने जातिगत भेदभाव के आरोपों से इनकार किया है।निदेशक शिरीष केदारे के मुताबिक, शिक्षकों के पास छात्रों की जाति की जानकारी नहीं होती। संस्थान के SC/ST सेल का कहना है कि साहिल ने पहले कोई शिकायत नहीं की थी। प्रशासन का यह भी कहना है कि मोबाइल इस्तेमाल के मामले में कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं हुई थी। IIT बॉम्बे ने जांच के लिए 10 सदस्यों की समिति बनाई है। संस्थान ने लोगों से अटकलों से बचने की अपील की है।
साथ ही जांच पूरी होने तक धैर्य रखने को कहा है।
कैंपस में विरोध
वही साहिल की मौत के बाद कैंपस में विरोध प्रदर्शन (IIT Bombay protest) जारी है। छात्र मामले की पारदर्शी जांच और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। कुछ छात्रों ने निदेशक के इस्तीफे की मांग भी की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सात महीने में यह तीसरी छात्र आत्महत्या है। हालांकि, इस आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। अब इस मामले में पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर नजर है।

Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...