Skip to main content

पितृपक्ष 2026: पहला श्राद्ध करने से पहले जानें ये 5 नियम: pitru-paksha-2026-pehla-shradh-niyam


समझें क्या है पूरा मामला
26 सितंबर से पितृपक्ष (Pitru Paksha 2026) शुरू हो रहे है। जो कि 10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या (Sarvapitru Amavasya) के दिन खत्म होंगे। इस दौरान लोग अपने पूर्वजों के लिए श्राद्ध और तर्पण करते हैं।
अगर आप पहली बार श्राद्ध (first Shraddh) कर रहे हैं, तो कुछ बातें जानना जरूरी है।सफाई से लेकर खानपान तक, कई चीजों का ध्यान रखा जाता है।
आइए आसान भाषा में समझते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
पहला श्राद्ध कब होगा
इस बार पितृपक्ष 2026 की शुरुआत शनिवार से हो रही है। पितृपक्ष 2026 की शुरुआत 26 सितंबर, शनिवार से होगी।इसी दिन आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि का श्राद्ध होगा। जो कि 10 अक्तूबर को सर्वपितृ अमावस्या के साथ खत्म होंगे। हिंदू धर्म में पितृपक्ष का खास महत्व माना जाता है। बताया जाता है इस दौरान लोग अपने पूर्वजों को याद करते हैं। उनके प्रति सम्मान और श्रद्धा जताते हैं।
पितृपक्ष को लेकर ऐसी मान्यता है कि इन दिनों पितरों के  लिए श्राद्ध और तर्पण करने से उनका आशीवार्द मिलता है।
पौराणिक कथाओं में भी श्राद्ध का जिक्र मिलता है। महाभारत में भीष्म पितामह ने युधिष्ठिर को श्राद्ध से जुड़ी बातें बताई थीं। इसी परंपरा को आज भी कई परिवार निभाते हैं। अगर आप पहली बार घर पर श्राद्ध कर रहे हैं, तो कुछ बातें जरूर ध्यान रखें।
घर की सफाई का रखें ध्यान
श्राद्ध के दौरान घर का साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जिस जगह श्राद्ध या तर्पण होना है, उसे अच्छी तरह साफ रखें।
घर में बेकार या टूटी चीजें रखने से भी बचें।
कई धार्मिक मान्यताओं में ऐसी चीजों को नकारात्मक माना जाता है।
श्राद्ध के दिन घर का माहौल शांत रखना भी जरूरी माना जाता है।
इस दौरान बेवजह के झगड़े और तनाव से बचने की सलाह दी जाती है।
खानपान में भी रखें सावधानी
पितृपक्ष में खानपान को लेकर भी कई मान्यताएं हैं। इस दौरान मांसाहार और शराब से दूर रहने की परंपरा है।
कई परिवार प्याज और लहसुन भी नहीं खाते। श्राद्ध का खाना साफ-सफाई के साथ सात्विक तरीके से बनाने की मान्यता है। कुछ परिवार पूजा और तर्पण के लिए तांबे या मिट्टी के बर्तन इस्तेमाल करते हैं। लोहे के बर्तनों से बचने की परंपरा भी कई जगह देखने को मिलती है। हालांकि इन नियमों को लेकर अलग-अलग परिवारों में अलग परंपराएं हो सकती हैं।
नई खरीदारी से भी बचते हैं
पितृपक्ष के दौरान नई चीजें खरीदने से कई लोग बचते हैं। नए कपड़े, गहने या वाहन खरीदना टालने की परंपरा है।
कई परिवार इस दौरान शादी या गृह प्रवेश जैसे शुभ काम भी नहीं करते। पितृ के दौरान सादगी के जरिए पूर्वजों को याद किया जाता है। कुछ परिवार बाल और नाखून काटने से भी बचते हैं। शेविंग को लेकर भी अलग-अलग जगहों पर अलग मान्यताएं हैं। इसलिए इस मामले में अपने परिवार की परंपरा को ध्यान में रखना बेहतर है।
तर्पण कैसे किया जाता है
तर्पण से पहले स्नान करके साफ कपड़े पहनने की परंपरा है। इसके बाद दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठा जाता है। पितरों के लिए दक्षिण दिशा माना जाता है। तर्पण में जल के साथ काले तिल और जौ का इस्तेमाल किया जाता है। पूर्वजों का नाम और गोत्र लेकर संकल्प करने की परंपरा है।  इसके बाद अंजुली से जल अर्पित किया जाता है। कई जगह कुशा की अंगूठी पहनकर तर्पण किया जाता है। पितृ में ब्राह्मणों को भोजन कराया जाता है।इसके अलावा गाय, कुत्ते और कौए को भोजन देने की मान्यता है।
पंच बलि कर्म 
ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की मृत्यु की तारीख याद नहीं तब श्राद्ध सर्वपितृ अमावस्या को होता है।
2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्तूबर को होगी।
आखिर में ये बात जरूर याद रखें
पितृपक्ष में जो भी किया जाता है वो सब धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हैं। हर परिवार और क्षेत्र में इनकी परंपरा थोड़ी अलग हो सकती है। इसलिए पहली बार श्राद्ध कर रहे हैं तो घर के बड़ों से बात करें। जरूरत हो तो स्थानीय पंडित से भी विधि की जानकारी लें। खासकर तर्पण और श्राद्ध की विधि में स्थानीय परंपरा का ध्यान रखना बेहतर है।
धर्म से जुड़ी ऐसी जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित होती है। किसी भी अनुष्ठान से पहले अपने परिवार की परंपरा और जानकार पंडित की सलाह जरूर देखें।



Comments

Popular posts from this blog

सलमान खान की 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड की मंजूरी, 4 दिसंबर को होगी रिलीज: salman-khan-matrubhumi-cbfc-ua-16-plus

सलमान खान  (Salman Khan) की फिल्म 'मातृभूमि' को आखिरकार सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC)  (CBFC certificate) ने फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट  दिया है। करीब 2 घंटे 34 मिनट की यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज (Matrubhumi release date) होगी। इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' रखा गया था। लेकिन बाद में मेकर्स ने इसका नाम बदलकर 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया। फिल्म की रिलीज डेट भी कई बार बदली गई, जिसकी वजह से दर्शकों को इसका इंतजार करना पड़ा। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/09/blog-post_28.html सेंसर बोर्ड ने क्या सर्टिफिकेट दिया? सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि ' (Matrubhumi movie) को मुंबई रीजनल ऑफिस से सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है। फिल्म को UA 16+ (Unrestricted Public Exhibition with Parental Guidance)  रेटिंग दी गई है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के बच्चे माता-पिता की देखरेख में फिल्म देख सकते हैं। CBFC (Central Board of Film Certification)  की वेबसाइट के मुताबिक, ...

रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 19वें दिन 12.70 करोड़, 64% गिरी कमाई: ramayana-box-office-collection-day-19

समझें क्या है पूरा मामला? रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' (Ranbir Kapoor Ramayana) बॉक्स ऑफिस (Ramayana Box Office Collection)  पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,700 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही यह 1,700 करोड़ (Ramayana 1000 Crore Net) क्लब में शामिल होने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 19वें दिन भारत में 12.70 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन (Ramayana Day 19 Collection) किया। इससे एक दिन पहले यानी रविवार को फिल्म ने 35.60 करोड़ रुपए कमाए थे। इस हिसाब से कमाई करीब 64.3% गिर गई। ये भी पढ़ें... https://poojabhopal.blogspot.com/2026/11/1-ramayana-part-1-oscar-submission.html दुनिया भर में 1,704 करोड़ रुपए की कमाई सैकनिल्क के मुताबिक, 'रामायण' का दुनियाभर में कुल कलेक्शन 1,704.65 करोड़ रुपए हो गया है। भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 955.45 करोड़ रुपए पहुंच चुका है। यानी 1,000 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए फिल्म को अभी 44.55...

महिला हॉकी: भारत ने चीन को 3-1 से हराकर चौथी बार जीता खिताब: womens-asian-champions-trophy-india-win

भोपाल: भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। भोपाल में शनिवार को खेले गए महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी (Women's Asian Champions Trophy) के फाइनल में भारत ने चीन को 3-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत ने चौथी बार इस खिताब पर कब्जा कर लिया। मैच में एक समय चीन आगे चल रहा था, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि इशिका ने एक गोल दागा। इस जीत के साथ भारतीय टीम इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम बन गई है। चीन ने पहले गोल करके बनाई बढ़त फाइनल मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए आसन नहीं रही। चीन ने पहले गोल करके भारतीय टीम पर दबाव बना दिया। चीन की खिलाड़ी चेन युजुन ने 24 मिनट 55 सेकेंड में गोल किया। इसके साथ ही चीन 1-0 से आगे हो गया। भारतीय टीम ने हार नहीं मानी और लगातार गोल करने के मौके तलाशती रही। आखिरकार तीसरे क्वार्टर में दीपिका ने 37 मिनट 50 सेकेंड पर गोल करके स्कोर 1-1 कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने तेजी से खेलना शुरू किया। करीब सवा तीन मिनट बाद इशिका ने 41 मिनट 15 सेकेंड पर गोल दागकर भारत को 2-...