Skip to main content

समानता की ओर बढ़ती महिलाएं




एक समय था जब महिलाओं को हथियार चलाने, युद्ध करने का अधिकार था ∣ किंतु भारत में होते हुए क्रमबद्ध आक्रमण के चलते महिलाओं पर बंदिशे लगती चली गयी, जिसमें बाल विवाह, सती प्रथा और बहु विवाह, कन्या भूण हत्या, परदा प्रथा थी जिसने भारतीय महिलाओं की प्रगति रूक सी गयी, अनेक तरह की रूढिवादी सोच से बंधी महिलाओं की स्वतंत्रता को बहुत सीमित कर दिया गया है ∣ इसे तोड़ने का काम  रानी लक्ष्मीबाई, अहिल्या बाई और अवंती बाई जैसी  महिलाओं ने किया ∣

आजादी के बाद भारत में मंत्रिमंडल से लेकर संविधान सभा में महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी∣ जिसका क्रम आज भी जारी है ∣

इसके चलते आज का परिदृश्य बहुत बदल गया है जहां लड़कियां पढ़ाई करने के साथ, अपने लिए नौकरी की ओर भी बढ़ रही है ∣ आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जा उनकी पहुंच नहीं है ∣ पर ये तथ्य भी उतना ही सत्य है कि महिलाओं का प्रतिशत विज्ञान और गणित के क्षेत्र में बहुत ही सीमित है ∣ इसमें सुधार किए जाने की जरूरत है ∣ 
समय बहुत तेजी से बदल रहा है जिसमें इंसान को न  चाहते हुए भी बदलना पड़ रहा है ∣ जरूरत है तो महिलाओं को अपनी शक्ति समझने की , जहां पर वो किसी से कम नहीं है ∣ 

Girls not weak, weak is social measurements for his.

 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..