सच्ची दोस्ती क्या है बताया है उसने
सच्चा प्रेम कैसे होता है निभाया उसने,
नहीं था उसे राज्य सपत्ति से कोई लालच
केवल राज्य धर्म निभाया उसने,
जब भटके अर्जुन अपने पथ से
तो गीता का मर्म बताया उसने,
बचाई द्रोपदी की लाज
भाई का फर्ज निभाया उसने,
कितनी कोशिश की महाभारत
के युद्ध की रोकने की
पर न रूकने पर
सत्य का साथ निभाया उसने,
कहलाया वो कृष्णा
कहलाया मुरली वाला
जिसने अपने बल से
किया बड़े बड़े राक्षसों को
फीका,
ऐसे ही नहीं कहलाया वो कृष्ण कन्हैया
सच की जीत के लिए
किस किस से श्राप नहीं लिया उसने
फिर भी की धर्म की रक्षा कर
दुनिया को मानवता का सही अर्थ बताया उसने
जय श्री कृष्णा ∣

Comments