Skip to main content

दुनिया को बदलते देखा है


जिंदगी (Zindagi) में बहुत सी चीजे है जो पहली बार ही होती है लेकिन ऐसा अहसास कर जाती है∣ कि इससे पहले भी तुमने कई बार इस दुनिया (World) को अपनी इन आँखों से जीवंत (Living) सा देखा है ∣

तुमने जिया है इस पल को कई बार केवल तुमने आज ही इसे अलग तरह से महसूस किया है  सबकी जि़न्दगी में होती है अलग अलग परिस्थितियां फिर भी सब ने इस चलती हुई दुनिया को बदलता देखा है 

अगर कुछ करना है बेहतर तो अपने कदमों  पर ध्यान दो, इस दुनिया में बहुत कुछ समय के साथ बदलते हुए तुम्हे खुद बदलना है   

चाहते हो अगर कुछ बेहतर पाने की, तो समय के साथ तुम्हें बेहतर करने के लिए बहुत कुछ पहली बार देखना है  ∣
नयी चीजों से तुम न घबरा जाना आगे चलते रहने के लिए तुम कुछ बदलते जाना,  कांटे नहीं तो फूल की भी ख्वाहिश बिना संघर्ष किए तुम मत करते जाना  ∣
एक दिन होगा जब यहीं मेहनत तुमको न ए पंख देगी, अपने इस संघर्ष को तुम न भूल जाना 


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..