विज्ञान जो केवल एक पढ़ने का विषय नहीं, अपितु अपनी जिज्ञासा के उत्तर को जानने का जरिया है ∣ जिससे व्यक्ति खुद से अपने आस पास हो रही घटनाओं के बारे में जान सकता है ∣
विज्ञान जो अपने सिद्धांत से चलता है जिसकी प्रामाणिकता उसके सिद्ध होने पर मालूम करते हैं ∣ जो तथ्य पर बात करता है ∣
जिसके पास हर एक घटना का उत्तर होता है गुरुत्वाकर्षण का नियम हो - जिसने हमें ये बताया 'कि कोई भी चीज़ जब गिरती है तो वो नीचे की तरफ गुरूत्वाकर्षण के बल के कारण जाती है जिसके पीछे का कारण आकर्षण बल है ∣
दिन रात होने के पीछे का मूल एक कारण है ∣ पूर्णिमा ओर अमावस्या होने की अपनी वजह है ∣ विज्ञान से हम हमारी उत्सुकता सम्पूर्ण पृथ्वी की हर चीज खोज सकते हैं ∣ केवल हमारे पास उसे करने का साहस मौजूद हो ∣
लेकिन इस दौरान हमें ये ध्यान रखना है विज्ञान एक मात्र जरिया है जबकि इस काम को करना हमारे द्वारा है इसलिए जो भी करें उसे सोच समझकर करें, उसके किसी भी तरह के गलत उपयोग करने के इरादे से दूर रहे ∣ विज्ञान को नहीं समझ है क्या गलत और सही है किन्तु हमें पता है सही और गलत में क्या फर्क है ? इसे याद रख काम करें ∣
Comments