Skip to main content

कौन है पिंगली वैंकैया जिनसे पाया भारत ने अपना तिरंगा





देश में 'हर घर तिरंगे' की पहल चली है जिसके तहत हर घर में 15 अगस्त को राष्ट्रीय तिरंगा फहराया जाएगा∣ इसका उद्देश्य सभी लोगों के मन में देश के प्रति प्रेम को जागृत करना है∣ क्या आप जानते हैं इस तिरंगा के रचनाकार कौन है भारतीय तिरंगे को बनाने के पीछे का क्या कारण है? आज हम जानेगें..  

भारतीय तिरंगे के सृजनहार पिंगली वैंकैया है ∣  पिंगली का जन्म 2 अगस्त 1876 को आ़ंध्रप्रदेश में हुआ था ∣ 

एक बार की बात है 1906 में कांग्रेस अधिवेशन में  पिंगली को भी बुलाया गया जहां पर उनके कार्यों की सराहना कांग्रेस अध्यक्ष दादा भाई नौरोजी के द्वारा की गयी और उन्हें कांग्रेस का सदस्य बनाया गया ∣  लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसने पिंगली को तिरंगे को बनाने की प्रेरणा दी, बात दरसल ऐसी है कि कांग्रेस ने  एक 'यूनियन जैक' का झंडा फहराया गया ∣ जो बात पिंगली  के मन में घर कर गयी, उस दिन की घटना से वो इतने प्रभावित हुए की उन्होंने भारतीय झंडा बनाने की धुन पकड़ ली, भारत के झंडे की संरचना के बारें में सोचने लगे∣ 

पिंगली ने 1916 में एक किताब  लिखी जिसका नाम ' ए फ्लैग ऑफ नेशनल ' था इस किताब में झंडे के 30 नमूने थे ∣

1921 में कांग्रेस की बैठक हुई जहां पर 
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने पिंगली के तिरंगे के बारें में लोगों को जानकारी दी और उनके द्वारा बनाए गए तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज की मान्यता दी ∣


 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..