7 साल की उम्र से शुरू कर दी थी एक्टिंग, जानें किस फिल्म से हो गयी मीना कुमारी अमर






हिन्दी सिनेमा (Hindi Cinema) की महान अदाकारों में से एक मीना कुमारी (Meena Kumari) का जन्म 1 अगस्त 1933 को हुआ था, उन्होंने मात्र 7 साल की उम्र से फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था उनके संघर्ष के चलते मीना को 'ट्रेजेडी क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है ∣

परिवार की आर्थिक मंदी के चलते एक बार उनके माता पिता ने उन्हें अनाथालय तक छोड़ दिया था फिर बाद में उनके पिता उन्हें घर वापस ले आए थे 



वैसे तो मीना कुमारी ने अनेक मूवी में काम किया है ∣ किन्तु उनको असली पहचान 'बैजू बावरा' मूवी ने दिलाई जो की 1952 में रिलीज हुई थी ∣ जिसके बाद मीना बुलंदियों को छुती गयी 
उनकी अदाकारी को इससे समझा जा सकता है ∣ मीना ने अपने फिल्मी करियर में चार फिल्म पुरस्कार जीते थे ∣

पाकीजा की शूटिंग के बीच मीना कुमारी बहुत बीमार रहने लगी थी, जैसे तैसे वो सेट तक आ पाती थी ∣ किन्तु जब वो कैमरे के सामने आती थी तो ऐसी लगता जैसे उनमें कोई नयी जान आ गयी हो, वो अपने किरदार को बखूबी निभाती थी ∣

Comments