इस दुनिया में संघर्ष सब लोग करते हैं ∣ कुछ संघर्ष हम देख पाते हैं कुछ का संघर्ष हम नहीं देख पाते हैं ∣ इसके अलावा कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो जीवन के रंगमंच में पीछे से आवाज देने का काम करते हैं ∣ जो त्याग अपने लिए नहीं बल्कि दूसरे के लिए करते हैं ∣ इन्हें अक्सर बहुत कम ही देख पाते हैं ∣ दिखता तो केवल उतना ही है जितना सामने नजर आता है ∣ एक समय के बाद मालूम चलता है इंसान की सफलता के लिए केवल वो ही नहीं बल्कि उसके आस पास मौजूद लोगों का भी संघर्ष होता है ∣ जो दुनिया की नजर में कहीं छुपा हुआ रहता है ∣
Comments