Skip to main content

जरूरी है




हमेशा कुछ बेहतर करना जरूरी है

थोड़ा ही सही लेकिन कांटों

पर चलना जरूरी है

अपनी आलोचना सुनना

जरूरी है

किताब के पन्नों को कभी कभी

पलटना जरूरी है

दोस्त नहीं केवल 

अपनों का भी सम्मान करना जरूरी है

कभी महाभारत डी डी भारती पर

तो कभी न्यूज़ सुनना भी जरूरी है

कभी सोचना है इस देश के खातिर कुछ करने के लिए

तो कभी अपनों की रक्षा के

" घर पर रहना ही जरूरी है "

आज इस कोरोना वायरस की जंग में

'हमें सोशल डिस्टेसिंग भी बरकरार

रखना जरूरी है'

Comments