सामाजिक बहिष्कार नहीं बल्कि


सामाजिक बहिष्कार नहीं बल्कि सोशल डिस्टेंसिग
 की जरूरत है

आज अगर हमारे आस पड़ोस में किसी को कोरोना वायरस हो जाए तो उसे हमें सोशल डिस्टेंसिग बनानी है न कि उनसे अपने सम्बन्ध खराब  करने है ध्यान रहे कि कोरोना वायरस  केवल हम और आप को नहीं बल्कि हमारे अपने की जिंदगी को भी नुकसान  पहुंचा रहा है लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं कि हम उन लोगों से बात करना छोड़ दे  जिनको कोरोना वायरस है 
और इसमें भी जरूरी है कि जिन लोगों को कोरोना वायरस हुआ है वो लोग ऐसा न समझे कि वो  हमारे   दुश्मन हो गए हैं जिसके कारण हम उनसे बात नहीं कर रहे हैं ऐसा बिल्कुल भी नहीं है  उनसे हमने दूरी  केवल अपनी सुरक्षा के लिए रखी है .
" ध्यान रहे कि कोरोना वायरस ने हमें दूर किया है लेकिन हमारे विचारों और हमारे आपसी भाईचारे को नहीं ".

Comments