Skip to main content

when people insult you quotes



जब गिरो तुम
इंसान को भले अपना अच्छा पल याद न रहे लेकिन उसे वो इंसान और वो समय नहीं भूलता जिस पल उसे नीचे गिरने की कोशिश की गयी हो। 
भले ही उसका मतलब दूसरे को नीचा दिखाना न हो, ये सब झेल रहा इंसान अंदर से थोड़ा टूट जाता है। जहां बाकी लोग उस पर हंस रहे होते हैं। वहीं वो अंदर ही अंदर खुद को उस चीज के न आने पर कोस रहा होता है कि उसे ये चीज क्यों मालूम नहीं थी। ऐसे वक्त में उसके धैर्य और ज्ञान का असली परिचय होता है कि उसे वो चीज न‌ आने का ग़म है या खेद।
वो लोग जो इस अपमान को सम्मान में बदलने की कोशिश करते हैं वो लोग आगे निकल जाते हैं। जो लोग बस इस अपमान का बदला लेने की कोशिश करते हैं वो अपनी ही नजरों में गिर जाते हैं जो सिर्फ दूसरों पर उंगली उठाते है पर खुद पर कोई काम नहीं करते हैं।
इसके बावजूद वो लोग
" इसे फर्क नहीं पड़ता कि तुम क्यों गिरे
फर्क इससे पड़ता है कि उसके बाद भी तुम कितनी तेजी से उठे"। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..