Skip to main content

life thoughts in hindi

औसत का सौंदर्य- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां हर कोई नंबर वन होना चाहत है..लाइट , कैमरा एक्शन की होड़  में वो समय से आगे निकलना चाहता है..ऐसे में औसत का सौंदर्य हम सब को एक पल ठहरने की वजह देता है..हमें एक आम जिंदगी जीने की वजह देता है..जहां हम खुलकर जी सकते है...प्रृकति को निहार सकते है..एक आम मनुष्य के रूप में वो सब पा सकते है..जो हमारा हक है...जो हमें मशीन की वजाए इंसान बनने की ओर ले जाता है..जो हमें बताता है कि हम मशीन नहीं है...हम इंसान है..हम दुनिया को जीना चाहते है...जो हमें बेवजह के तनाव से मुक्ति दिलाता है...ये बात गौर करने वाली है कि आज देश में बढ़ रहे आत्महत्या का एक कारण औसत से ज्यादा पाने की होड़ भी है..जिसके लिए लोग अपना सुख चैन सब खो रहे है..जो उन्हें तनाव की ओर ले जा रहा है...



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..