Skip to main content

सच तो यही है


 


कुछ वादे सिर्फ वादे रह जाते हैं

कुछ वादे निभाए जाते हैं

बड़ी मुश्किल से मिलते हैं हर वादे 

निभाने वाले 

वरना आज कल तो 

पल में रिश्ते टूट जाए करते हैं, 


थोड़ा सम्भाल कर रखा करों इन रिश्ते को 


जो एक बार टूटने पर जुड़ कर भी कहां 

जुड़ पाते हैं

कांच टूट जाने पर कितना भी जोड़ लो 

उसमें निशान अक्सर बन ही जाया करते हैं, 

ख्याल रखा करो अपने नाजुक रिश्तों का 

क्योंकि कुछ रिश्ते तो एक समय के बाद टूट ही जाया करते हैं, 


जब दुनिया वाले से मिले


तब ये जान पाते हैं

कुछ लोग ही होते हैं

जो हमारी हर बात सुनकर भी 

हम से बात करते हैं

वरना आजकल तो लोग 
थोड़ी थोड़ी बातें के चलते 
नाराज हो जाया करते हैं , 
बड़ी मुश्किल से मिलते हैं
अच्छे लोग

वरना आजकल तो सिर्फ 

दिखावे के लोग, और दिखावी वातावरण में रहकर हम

रिश्ते की कीमत कहां समझ पाते हैं, 

सच तो यही है कि इस दुनिया में 

अच्छे हालातों में अच्छे लोग मिल ही जाया करते हैं

पर जो बुरे हालात में मिलकर 

अच्छे हालात आने तक का इंतजार करे हमारे साथ    


 ऐसे कम ही लोग मिल पाते हैं


सच तो यही है

इस दुनिया में दोस्त तो बन जाते हैं बहुत

पर अच्छे दोस्त कम ही बन पाते हैं 


 



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..