Skip to main content

जिंदगी परीक्षा विषय अनुसार नहीं लेती



स्कूल  जहां पर परीक्षा तो केवल कागज पर होती है ∣ पर जिंदगी  की परीक्षा इससे   बहुत अलग होती है जहां हमें पास होने के लिए केवल 33 नंबर नही चाहिए होते हैं बल्कि यहां तो

हमें जिंदगी के उन पड़ाव पर पूरे  नबंरो से  पास होना होता है जिस पर चलने के लिए हमारा कोई प्रशिक्षण नहीं होता है ∣

परिश्रम तो हर इंसान करता है अपनी जिंदगी में कभी न कभी पर असली कठिनाई तो जैसे जीवन में तब  होती है जहां एक तरफ कुंआ तो दूसरी तरफ खाई होती है ∣ 

जिंदगी की यही तो वास्तविकता होती है जब हमें लगता है कि जिंदगी की सारी लड़ाई खत्म हो गयी है  तब ही हमारी  लड़ाई जैसे शुरू होती है दूसरे के सहारे सफलता प्राप्त करना आसान होता है ∣
पर अपने दम पर सफलता लेना जैसे हमारी अग्नि परीक्षा सा होता है ∣
स्कूल तक ही होती है विषयवार परीक्षाएं पर स्कूल के बाहर तो बिना विषय की परीक्षाएं होती है जहां तय समय नहीं होता है  उसके खत्म और शुरू होने का यही तो जीवन का सच जहां पर घोर परिश्रम करना हमारा आदर्श तो बिना परिश्रम ही सबकुछ पा लेने का ख्वाब हमाारा यथार्थ होता है ∣



 ∣

Comments

Unknown said…
������������

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..