Skip to main content

अपने लिए जिसे सोचने का वक्त नही मिलता


घर के काम में इतनी हो जाती है व्यस्त

कि खुद को संवारने का वक्त नही रहता

अक्सर कम आंके जाते हैं उसके काम

जिसे सुबह से शाम वक्त 

एक मिनट बैठने का समय नहीं देता

पति की चाय से लेकर

बच्चे के काम तक 

उसके लिए हर काम तैयार होता 

भूल जाते हैं हम 

उसके काम के महत्व 

क्या उसके काम का कोई महत्व नहीं होता? 

आज कोई बेटी नहीं बनना चाहती 

ग्रहणी

क्योंकि आकर उसे घर

काम ही क्या रहता का ऊलहना दिया जाता

क्या उसके काम की कोई इज्जत नही? 

कभी कीजिये एक दिन घर के पूरे काम

समझ में आएगा

उसके काम से बड़ा कोई काम नहीं होता 

न होती कोई छुट्टी जिसके लिए

बीमार होने पर भी अक्सर उसे खुद को भूलाकर काम करना होता? 

क्यों पैसा पैसा देखकर हम भूल जाते हर ग्रहणी के काम को

क्या उसके बिना किसी घर ग्रहस्थी का काम होता? 

सम्मान करते हैं अक्सर हम पेशेवर महिला का 

किन्तु क्या गृहणी का काम करना 

आसान होता है

बेटी, बहन, माँ, पत्नी 

में अक्सर हम उलझे रह जाते

क्या पूछ कभी उनके काम का क्यों है अक्सर कम आका जाता, 

बेटे के लिए पढ़ाई करना गर्व की

बात

बेटी के लिए गृहणी की पढ़ाई करना क्यों 

पढ़ाने से ज्यादा जरुरी होता

क्यों हर वक़्त हम 

उठाते मखौल उसका

जिसके कारण घर असल में घर होता

नमक से लेकर चीनी कितनी डालनी है

ये उसे ज्यादा क्या किसी को पता होता

गृहणी तेरे जैसे काम का महत्व 

आसमान की ऊंचाई से भी बड़ा होता

पर क्यों किसी को इसका महत्व न ह़ोता? 

एक दिन आएगा जल्द ही

जब तुम्हें मालूम चलेगा 

गृहणी के काम का महत्व 

जब घर में आयी बहु न बनना चाहेगी गृहणी 

बेटी न बनना चाहेगी गृहणी

माँ नहीं रहेगी गृहणी

तब तुम समझों के उसके काम का महत्व.


Comments

Poornima said…
👍👍👍😊
𝙏𝙝𝙖𝙣𝙠 𝙮𝙤𝙪😀

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..