Skip to main content

स्वाधीनता दिवस


भारत  जिसको आजादी बड़ी मुश्किल से मिली है जिसने  क ई वीरों को खोकर आजादी पायी  है ये आजादी हमे ऐसे ही नहीं मिली  इसके लिए अनेक वीरों ने अपनी जान गंवाई है जब हमने आजादी पायी है.

जहाँ कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी

भारत माता एक कह लायी है,

किसी ने दिया जय जवान जय किसान का नारा,

तो किसी ने करो या मरो के लिए

हर वीर ने अपनी जान गंवाई है.

जहाँ अनेकता में एकता की बात   है कि जाती जिसके लिए भारत ने पूरे विश्व में अपनी पहचान बनायी है.

स्वाधीनता के लिए उसने बहुत चोटें खायी है.


आज समकालीन समय में भारत में जब आत्मनिर्भरता का नारा तेजी से चल रहा है  तब हम सभी नागरिकों को इसका अर्थ समझना होगा अगर हम विज्ञान के क्षेत्र में काम कर रहे हैं तो हमें तकनीक को समझना होगा.

और  हम पत्रकारिता के क्षेत्र में है तो हमें लिखना और बोलने के अलावा अपने ज्ञान को और बढ़ाना होगा.

आज इस पर बात करते हुए मुझे महात्मा गांधी का वो कथन याद आ गया जब उन्होंने कहा था कि भारत ने अगर अग्रेजों से आजादी पा भी ली तब भी वो आजाद तब तक नहीं कहलाता जब तक कि वो अपने विचार आचार व्यवहार में विदेशों की निर्भरता खत्म नही कर देता है.

जिसका उदाहरण गांधी के काल में ही  देखने को मिलता है जिसमें गांधी विदेशी कपड़ों का  बहिष्कार    कर देशी कपड़े को बढ़ावा देने को कहते हैं वो स्वयं चरखा  चलाते हैं .

आज हमें एक फिर उस गांधी के विचारों को समझने की जरूरत है.

और एक कदम आगे चलने के लिए अपने को सशक्त करने की जरूरत है ये एक दिन में नहीं होगा इसके लिए हम सभी को बहुत मेहनत की जरूरत है.

क्योंकि स्वाधीनता का असली मतलब अपने को किसी का गुलाम न रखना है.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..