Skip to main content

नया साल


                 

                 

ये साल तो जैसे बीत गया ,आने वाला साल किस के लिये क्या लाऐगा इसे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है हमारी आने वाले साल के लिये क्या तैयारी है ।
दिन जाते देर नहीं लगती कुछ दिन साल के बीत जाने के बाद समय हमारे हाथ से ऐसे निकलता है कि इसके बारे में हमें भी  मालूम नहीं चलता।
आने वाले साल के लिये आपकी कुछ योजना तो होनी ही चाहिये जिसे पूरे करने के लिये आप सोचे।
इस धरती पर जन्मे सभी व्यक्ति को २४ घंटे ही मिलते है लेकिन उस २४ घंटे में कोई बहुत कुछ कर लेता है तो कोई समय को ही गिनता रहता है।
वे लोग जो कहते है कि उनके पास समय नहीं उन लोगो को अपना आत्मविशलेषण करना चाहिये कि  असल में अखिर वो किस चीज में इतने व्यस्त है जिसके कारण वो अपने बाकी सारे काम नहीं कर पा रहे है।
दोस्तों वैश्वीकरण के इस दौर ने जहां हमें दूसरी जानकारी प्रात्त करने में ज्यादा समय नहीं लगता तो वहीं खुद के बारे में सोचने का समय आज हमेसे छिन सा गया है।
ऩया साल लगाने से पहले अपने बारे में दस मिनट सोचिये जो आप कर रहे क्या उसे ज्यादा करने वाले थे।
एक नऐ जोश के साथ इस नये साल में अपने कदम रखिऐं ।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..