१. जीवन यही हैं जब लगे कि सारी चीजें आप के वश_ में है तभी कुछ ऐसा मिल जाता है जो आपको को कुछ नया करने को विवश कर देता हैं। २. खुद की जिदंगी को देखकर ऐसा लगे कि तुम से ज्यादा समस्या किसी के पास नहीं तो रोड़ पर पड़े उन बच्चों को जरूर देखा लेना जिन्हें दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं है लेकिन वे तुम से बेहतर सोच, जिंदगी जी रहे है। ३.अगर कभी तुम्हें ऐसा लगें कि कोई व्यक्ति केवल तुम्हें ही चिल्लाता रहता हैं तो तुम ये स्मरण में रखना कि लोग उसी को बोलते है जिसके अंदर कुछ कर गुजरने का का जुनून होता हैं। ४. सीखने की कोई आयु नहीं होती मनुष्य हर आयु में सीख सकता है अगर उसकी सीखने की इच्छा हो। ५. अगर कल बेहतर चाहते हो तो आज बेहतर करने की सोचे । ६. किताब से बेहतर हम अनुभव से सीखते है । ७. पहले दूर की नहीं अपितु पास की चीजों को जानों ।
Comments