Assebly Election Result 2026: 4 राज्यों समेत एक केंद्रशासित प्रदेश के कल आएंगे परिणाम, जानें इससे पहले क्या कहता है एग्जिट पोल
भोपाल। कल देशभर के लोगों के लिए काफी अहम दिन होने वाला है। बता दें कि कल 4 राज्य सहित 1 केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले है। जिस पर सभी लोगों का ध्यान है। हर कोई कल का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में कल नजारा देखने वाला होगा किसकी सरकार बनेगी। 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के आएंगे नतीजे बता दें कि कल 4 राज्यों की विधानसभा समेत 1 केंद्रशासित प्रदेश के परिणाम आने वाले है। जिसमें पश्चिम बंगाल की 294, असम की 126 और केरल की 140 तमिलनाडु की 234 विधासभा सीटों के परिणाम आने वाले है। इसके अलावा केंद्र शासित प्रदेश पुड्डचेरी की 30 विधानसभा सीटों के कल परिणाम घोषित होने वाला है। पश्चिम बंगाल में भाजपा की बन रही सरकार बता दें कि इस बार एग्जिट पोल में पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनती दिख रही है। ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा बहुमत के साथ पश्चिम बंगाल में कमल खिलाने जा रही है। जबकि सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस इस बार सत्ता गंवाती नजर आ रही है। ऐसे में कल के परिणाम देखने वाले होने वाले है। कि एग्जिट पोल का दावा सही होने वाला है या फिर ममता बनर्जी ब...