भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल इन दिनों चर्चा में है। वजह है कि भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा की मौत की खबर। जिसने हर किसी को सदमे में डाला दिया है। जिसने भी ये खबर सुनी वो चौंक गया। जहां उसकी मौत आत्महत्या बतायी जा रही है। वहीं ट्विशा शर्मा के माता पिता उसे सुनियोजित ढंग से की गयी हत्या बता रहे है। आईये जानते है क्या है पूरा मामला
ट्विशा शर्मा की मौत बनी सस्पेंस
पेशे से मॉडल रही यूपी निवासी ट्विशा शर्मा की शादी अभी पांच महीने पहले ही भोपाल की पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के बेटे समर्थ सिंह से हुई थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही दोनों के संबंध कुछ खास नहीं थे। इसके अलावा मौत के कुछ दिन पहले ही ट्विशा ने मैसेज कर बताया था कि उसे बहुत टार्चर किया जा रहा है। उसने शादी करके गलती कर दी है। इसके बाद ही उसने आत्महत्या कर ली ऐसे में ये सवाल किया जा रहा है कि उसने आत्महत्या की या उसकी सुनियोजित ढंग से हत्या की गयी।
वीडियो सामने आने के बाद उठे सवाल
वहीं ट्विशा शर्मा का मौत से पहले का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें वो सीढ़ियों से छत्त के ऊपर जाते हुए दिख रही है। उसके एक घंटे बाद ही उसे पति और दो नौकर के द्वारा बेसुध अवस्था में नीचे लाया जा रहा है। इस बीच पति समर्थ सिंह सीपीआर देते भी नजर आए है।
परिजनों ने ससुराल पर लगाया आरोप
वहीं इस पूरी घटना के बाद ट्विशा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है। कहा है कि उनकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। चरित्र पर लाछंन लगाया जा रहा था। इसके चलते उनकी बेटी ने ये कदम उठाया है। इसलिए समर्थ सिंह को किसी भी तरह की जमानत नहीं दे सकते है।
सास ने ड्रग्स लेने का लगाया आरोप
वहीं ट्विशा शर्मा की सास पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह ने गंंभीर आरोप लगाएं है। कहा है कि ट्विशा ड्रग्स लेती थी। उसने डॉक्टर से भी ये बात कहीं थी। वो गर्भपात करने की जिद्द करती थी। इसके अलावा दहेज के रूप में 2 लाख मांगने के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने ट्विशा शर्मा को 7 लाख रूपये दिए थे। उन्हें और उनके बेटे को फंसाया जा रहा है।
अब तक नहीं किया गया अंतिम संस्कार
वहीं ट्विशा शर्मा के परिजनों ने अब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है। मामले को लेकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं भोपाल कोर्ट ने समर्थ सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। पुलिस समर्थ की तलाश में जुट गई है।
आत्महत्या या हत्या के बीच उलझी गुत्थी
इस मामले में अभी कुछ भी कहा जाना जल्दबाजी होगी। पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है। ऐसे में इस मामले में आगे की कार्रवाई किस मोड़ पर जाती है ये देखना होगा।





Comments