दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में नीट महाविवाद को लेकर याचिका दाखिल की गयी है। जिस याचिका में रि-नीट को लेकर कुछ सुझाव दिए गए है। जिसमें मुख्य तौर पर सीबीटी यानी की कम्प्यूटर बेस्ट टेस्ट पर आधारित परीक्षा आयोजित कराएं जाने की मांग की गयी है।
याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग
एक ओर देशभर में नीट परीक्षा को लेकर लोगों में गुस्से की लहर है। पर्चा लीक मामले में सीबीआई की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। दूसरी तरफ सुप्रीम कोर्ट में नीट को लेकर याचिका लगाई गयी है। जिस याचिका में एनटीए की जगह किसी दूसरी संस्था के द्वारा परीक्षा आयोजित कराएं जाने की मांग की गयी है। साथ परीक्षा को ऑफलाईन न कराके ऑनलाईन कराएं जाने की मांग की गई है।
याचिका में उठाई गई ये मांगें
- CBT मोड़ में हो 21 जून की परीक्षा
- CBT के लिए समयबद्ध कार्ययोजना
- एनटीए की जगह बने नई कार्यसमिति
- हाईलेवल समिति की गठन की मांग
- राधाकृष्णन समिति की रिपोर्ट का हो पालन
- कोचिंग माफिया पर हो फास्ट ट्रैक-एक्शन
इन लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में लगाई याचिका
बता दें नीट परीक्षा महाविवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गयी है। जिस याचिका में परीक्षा में पारदर्शिता की मांग की गयी है। राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता अनुभव गर्ग की ओर से याचिका दायर की गयी है।
3 मई को देशभर में आयोजित की गई थी परीक्षा
आपको बता दें कि देशभर में 3 मई को नीट यूजी की परीक्षा एनटीए के द्वारा आयोजित की गई थी। देशभर के 22 लाख से ज्यादा बच्चों ने इस परीक्षा को दिया था। जो की ऑफलाईन कराई गयी थी। जिसके कुछ दिन बाद ही ये मालूम चला की परीक्षा से पहले ही परीक्षा का पर्चा लीक कर दिया गया है। जिस मामले में सीबाआई ने जांच बैठाई। जो देशभर में इस लेकर छापेमारी कर रही है।

Comments