बांग्ला लेखक शरतचंद्र चट्टोपाध्याय का उपन्यास 'चरित्रहीन' जो हमारे समाज का वो आईना दिखाता है। जिसे हम देखकर भी नजरअंदाज कर देते है। जिसे हम स्वीकार नहीं करना चाहते है। इस उपन्यास के जरिए हम ऐसे बहुत से अर्थ खोज लेते है। जिसके बारे में कल्पना मात्र कर लेना हम पाप समझते है। हमें लगता है कि हम कोई बहुत बड़ी गलती कर रहे है।
सतीश और सावित्री की कहानी
चरित्रहीन उपन्यास मुख्यतौर सतीश और कामवाली जिससे सब मां जी कहते है। सावित्री की प्रेम कहानी पर आधारित है। जहां सतीश मन ही मन कब सावित्री से प्रेम करने लगता है। उसे मालूम ही नहीं चलता है। वहीं सावित्री सतीश को समाज की लोक लाज के चलते स्वीकार नहीं करना चाहती। ऐसे में किस तरह उनकी कहानी में उतार-चढ़ाव आते है। क्या सतीश का प्रेम सावित्री समझ पाती है। इसी के बीच ये पूरा उपन्यास लिखा गया है।
किरणमई और दिवाकर की कहानी
क्या एक महिला का काम सिर्फ पति को खुश रखना है। उसके लिए अपनी जीवन न्यौछावार कर देना है। इन्हीं सब प्रश्न का उत्तर खोजती इस उपन्यास की दूसरी नायिका किरणमई है। जो अपने पति की मौत के बाद भी जीना नहीं छोड़ती। बल्कि समाज के बंधनों को तोड़ हर वो चीज करती है। जो उसके मन को अच्छा लगे। जो खुद को इंसान समझती है। जो सिर्फ रूपवती नहीं बल्कि ज्ञानी और तर्क करना जानती है। जिसने बहुत सारा साहित्य पढ़ रखा है। ऐसे में वो किस तरह से अपना जीवन निर्वाह करती है। ये उपन्यास में पढ़ना काफी दिलचस्प हो जाता है।
भाषा शैली
उपन्यास की भाषा अत्यंत सरल और सहज है। जो हमें किसी चीज को और कितने अच्छे ढंग से कहा जा सकता है। ये सिखाती है। जहां अपना नये-नये शब्द वेद पुराण का दूसरी तरह से समझते है। जहां ऐसा लगता है कि लेखक ने बड़ी चतुराई से अपने हर तर्क को पात्रों के माध्यम से रखकर हमें ये जता दिया है। कि लेखक जो भी चाहे वो कह सकता है। जहां उसके सारे पात्र किसी तरह से बंधे हुए नहीं है। जिस भाषा में एक अलग सा जादू है। जो हमें उसे लगातार पढ़ने को मजबूर करता है।
क्यों पढ़े ये उपन्यास
इस उपन्यास को पढ़कर हम जानेंगे कि एक महिला होने का मतलब सिर्फ समाज की बेड़ियों में बंधे रहना नहीं बल्कि समय के साथ खुद को जागरूक बनना है। जो अपने लिए जिंदगी जीना जानती है। एक कम पढ़ा लिखा लड़का लेकिन पूर्ण रूप से व्यावहारिकता रखने वाला लड़का भी समाज को सही आईना दिखा सकता है। जो समाज के पुराने रास्ते पर न चलकर उस रास्ते पर चलता है जो सही है।
इसके अलावा इस उपन्यास को पढ़कर हम जानते है कि जरूरी नहीं कि किसी चीज को हम इसलिए मानते चले जाएं क्योंकि हमारा ये समाज कहता है। बल्कि हमें उसके पीछे का अर्थ भी समझना होगा। अगर ये समाज नहीं बदल रहा तो हमें बदलना होगा। ताकि हम समाज को बदल सके। अंत सिर्फ इतना की अगर आप कुछ ऐसा पढ़ने की सोच रहे है। जो आपकी सोच से बिल्कुल विपरीत हो तो आपको ये उपन्यास जरूर पढ़ना चाहिए।

Comments