ट्विशा शर्मा मामले की CBI करेगी जांच: SC
भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने आज ट्विशा शर्मा की मौत मामले को लेकर सुनवाई की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने CBI की जांच पर जोर दिया। साथ ही मीडिया ट्रायल पर भी नाराजगी जताई।
दोनों पक्ष से की अपील
सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित परिवार और आरोपी परिवार से ये अपील की है। कि वो दोनों परिवार अपने बयान मीडिया में न देकर जांच एंजेसी के समक्ष प्रस्तुत करें। ताकि मामले को जांच में किसी तरह का कोई प्रभाव न पड़े।
सीबीआई अपने हाथ में ले जांच
मामले को लेकर सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट से कहा। कि वो आज ही मामले को सीबीआई के हाथों में सोपेंगे। इस दौरान पीड़िता पक्ष से वकील सिद्धार्थ लूथर ने मामले में देरी से एफआइआर दर्ज होने को लेकर नाराजगी जताई है। साथ ही जांच प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाएं है।
12 मई को ट्विशा शर्मा की हुई थी मौत
बता दें कि 12 मई को ट्विशा शर्मा अपने ससुराल कटारा हिल्स में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिली थी। ट्विशा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की थी। और सास, पति पर गंभीर आरोप लगाएं थे।
सास और पति पर बेटी की मौत का आरोप लगाया था। जबकि सास गिरिबाला सिंह ने ट्विशा पर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया था।
सास गिरिबाला और पति सामर्थ पर गिरी गाज
वहीं मामला सामने के बाद से ही ट्विशा की सास पूर्व जज गिरिबाला सिंह और पेशे से एडवोकेट पति सामर्थ सिंह सवालों के घेरे में है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पति को जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया है।
12 दिन बाद हुआ अंतिम संस्कार
बता दें कि 12 दिन बाद कल ट्विशा का अंतिम संस्कार किया गया है। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली एम्स के चार डॉक्टरों ने उनका दोबार पोस्टमार्टम किया। जिसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
Comments